Mohan Yadav Bus Journey: मितव्ययता की मिसाल: मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्री-सांसदों संग बस में पहुंचे उज्जैन
Mohan Yadav Bus Journey: An example of frugality: Chief Minister Mohan Yadav arrived in Ujjain by bus with ministers and MPs.

Mohan Yadav Bus Journey: भोपाल/इंदौर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर मितव्ययता और सादगी का संदेश दिया। उन्होंने 28 मई को इंदौर से उज्जैन काफिला त्याग दिया और एक बस से यात्रा की। उनके साथ मंत्री और सांसद सहित कई जनप्रतिनिधि भी थे। इस मौके पर उन्होंने जनता से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर चलने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में एक नई कार्य संस्कृति स्थापित कर रहे हैं। वे प्रशासनिक खर्चों में संयम और संसाधनों के संतुलित उपयोग को प्राथमिकता दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मितव्ययता का संदेश दिया गया है। आज मैं स्वयं भी एक लोकल वाहन से इंदौर से उज्जैन जा रहा हूं। मेरे साथ मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शकर लालवानी, जिलाध्यक्ष सहित सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भी यात्रा कर रहे हैं। हम सभी प्रयास कर रहे हैं कि वर्तमान वैश्विक संकट में हमारे सभी संसाधनों का मितव्ययता से उपयोग करें। यही आज के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की यह पहल सादगीपूर्ण प्रशासन, ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।
- यह भी पढ़ें : Water Supply Review: हैंडपंप और नल-जल योजनाओं का निरीक्षण, एसडीएम बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
सिंगरौली में भी दिया था संदेश
गौरतलब है कि, कुछ दिनों पहले भी सीएम डॉ. यादव सिंगरौली जिले के प्रवास के दौरान टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। इस दौरान भी काफिला उनके साथ नहीं था। यहां उन्होंने संदेश दिया था कि किसी जनप्रतिनिधि की पहचान प्रोटोकॉल नहीं, बल्कि जनता का प्रेम और उसकी सेवा है।
- यह भी पढ़ें : Campa Cola Dealership Scam: फ्री फ्रिज और सस्ती डिस्ट्रीब्यूटरशिप के लालच में फंसा युवक, साइबर ठगों ने लगाए लाखों का चूना
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



