Yoga Mahotsav 2026: खजुराहो में गूंजा योग का मंत्र, बोले CM मोहन यादव- योग बन रहा नई पीढ़ी की ताकत
Yoga Mahotsav 2026: The mantra of yoga resonated in Khajuraho, CM Mohan Yadav said – Yoga is becoming the strength of the new generation.

Yoga Mahotsav 2026: भोपाल/खजुराहो। विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन कार्यक्रम के तहत आयोजित “योग महोत्सव 2026” में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो संदेश के माध्यम से प्रदेशवासियों को योग अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग अब केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बन चुका है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय योग परंपरा को सांस्कृतिक मूल्यों के साथ जोड़कर समाज को स्वस्थ, जागरूक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग और खजुराहो दोनों भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो सदियों से देश की पहचान बने हुए हैं।
मुख्यमंत्री बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के 25 दिवसीय काउंटडाउन के अवसर पर यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल खजुराहो में आयोजित “योग महोत्सव 2026” कार्यक्रम को वीडियो संदेश के जरिए संबोधित कर रहे थे।
योग को घर-घर पहुंचाने पर जोर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार योग के प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। आयुष विभाग के माध्यम से “घर-घर योग-हर व्यक्ति निरोग” अभियान चलाया जा रहा है, ताकि योग को हर परिवार तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य योग को लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बनाना है।
- यह भी पढ़ें : Simhastha 2028: उज्जैन में गूंजे मैथिली ठाकुर के भजन, सिंहस्थ 2028 को लेकर CM यादव का बड़ा बयान
योग बना जीवन दर्शन
अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं है, बल्कि “वन अर्थ-वन हेल्थ” की भावना को साकार करने वाला जीवन दर्शन बन चुका है। योग और आयुष चिकित्सा को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में आरोग्य मंदिर, योग वेलनेस सेंटर और जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
युवा पीढ़ी भी तेजी से जुड़ रही
मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित काउंटडाउन कार्यक्रमों से देशभर में लाखों लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में भी योग के प्रति उत्साह लगातार बढ़ रहा है और नई पीढ़ी योग को सकारात्मक रूप से अपना रही है। सरकार सांस्कृतिक मूल्यों के साथ योग को जोड़कर स्वस्थ समाज निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रही है।
केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी के सहयोग से योग को हर नागरिक के जीवन का हिस्सा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह आयोजन समग्र स्वास्थ्य और जनकल्याण के प्रति केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री Narendra Modi, केंद्र और राज्य सरकार के आयुष मंत्रालय के अधिकारियों तथा छतरपुर जिला प्रशासन को खजुराहो में सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



