Chana Procurement Scam: चना खरीदी केंद्र में बड़ा खेल उजागर, किसानों की शिकायत के बाद प्रभारी निलंबित
Chana Procurement Scam: Big scam exposed at the Chana procurement center, in-charge suspended after farmers' complaint

Chana Procurement Scam: मुलताई के कृषि उपज मंडी समिति स्थित चना खरीदी केंद्र में किसानों की शिकायत के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। जांच में निर्धारित सीमा से अधिक चना तौलने की बात सही पाए जाने पर केंद्र प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद खरीदी व्यवस्था को लेकर प्रशासन की निगरानी और सख्ती साफ दिखाई दी है।
जांच के लिए पहुंची संयुक्त टीम
प्राप्त जानकारी के अनुसार चना खरीदी केंद्र पर गड़बड़ी की शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर बैतूल के निर्देश पर संयुक्त जांच दल गठित किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार के मार्गदर्शन में टीम ने केंद्र पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। जांच दल में तहसीलदार संजय बरेया, उपयुक्त सहकारिता के.के. शिव, सहायक संचालक कृषि सुरेंद्र पराते और जिला विपणन अधिकारी प्रदीप त्रिवाल शामिल रहे।
- यह भी पढ़ें : Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
जांच में शिकायत सही मिली
निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी देवीदास नरवरे और सहकारी समिति परमंडल के समिति प्रबंधक द्वारा निर्धारित तौल सीमा से अधिक चना तौलना पाया गया। अधिकारियों ने मौके पर ही पंचनामा तैयार किया। जांच में किसानों द्वारा की गई शिकायत सही साबित हुई।
केंद्र प्रभारी को किया निलंबित
जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए केंद्र प्रभारी देवीदास नरवरे को निलंबित कर दिया। साथ ही उनका मुख्यालय संस्था कार्यालय निर्धारित किया गया है।
- यह भी पढ़ें : Death in Accident: मुलताई-छिंदवाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, महिला पुलिसकर्मी की मौत, दो बच्चियां गंभीर घायल
नए प्रभारी को सौंपी जिम्मेदारी
प्रशासन ने खरीदी व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए हरिराम बोरबन को केंद्र का नया प्रभार सौंप दिया है। वे विक्रेता एवं प्रभारी सहायक प्रबंधक के रूप में आगे की व्यवस्था संभालेंगे।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
