बैतूल अपडेट

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

Betul Collector Action: Betul Collector goes into action, suspends secretary, withholds salary hike, and issues notices to several employees

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

Betul Collector Action: बैतूल जिले के चिचोली विकासखंड के दूरस्थ वन और ग्रामीण इलाकों में बुधवार को कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे का दौरा प्रशासनिक सख्ती और त्वरित कार्रवाई के लिए चर्चा में रहा। रात्रि चौपाल से लेकर पंचायत भवन, राशन दुकान, स्वास्थ्य केंद्र और स्कूलों तक पहुंचे कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं मौके पर सुनीं और कई मामलों में अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कहीं पेयजल व्यवस्था पर नाराजगी जताई गई तो कहीं योजनाओं में लापरवाही मिलने पर नोटिस और निलंबन के आदेश दिए गए। निरीक्षण के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन, मनरेगा भुगतान, नल-जल योजना, आंगनवाड़ी, पेंशन और राजस्व प्रकरणों से जुड़ी शिकायतों पर भी गंभीरता दिखाई गई।

बैतूल जिले के चिचोली जनपद अंतर्गत दूरस्थ वन ग्राम झिरियाडोह में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने गांव में मौजूद मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जानी और ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। चौपाल में बिजली, सिंचाई, खाद वितरण, पेयजल और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिन पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए।

वन अधिकार पट्टों और खाद वितरण की समीक्षा

चौपाल के दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से वन अधिकार पट्टों के वितरण की जानकारी ली। कुछ ग्रामीणों ने पट्टा नहीं मिलने की शिकायत रखी, जिस पर उन्होंने मामले की जांच कर निराकरण का भरोसा दिया। इसके साथ ही खाद वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई ताकि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

आयुष्मान कार्ड वितरण में देरी पर नाराजगी

ग्रामीणों ने बताया कि आयुष्मान कार्ड तो बन चुके हैं, लेकिन अभी तक हितग्राहियों को नहीं मिले हैं। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को निर्देशित किया कि कार्ड वितरण का कार्य तुरंत पूरा कराया जाए ताकि जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके।

मजदूरी भुगतान की शिकायतों की जांच के निर्देश

ग्रामीणों ने चौपाल में मनरेगा के तहत बने चेकडैम कार्य की मजदूरी राशि नहीं मिलने की समस्या भी उठाई। इस पर कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने संबंधित परियोजना अधिकारी को जांच कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुछ मजदूरों ने मजदूरी राशि गलत खातों में जमा होने की शिकायत भी की। इस मामले में उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

भूमि विवाद से प्रभावित विकास कार्यों पर कार्रवाई

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ विकास कार्य भूमि विवाद के कारण प्रभावित हो रहे हैं। इस पर कलेक्टर ने पंचायत को राजस्व विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने के निर्देश दिए। वहीं निजी भूमि पर निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत मिलने पर संबंधित निर्माण को तत्काल रोकने को कहा गया।

नल-जल योजना बंद होने से ग्रामीण परेशान

झिरियाडोह, दरियाओगंज, चित्तूपूरा और जामनगरी गांवों में नल-जल योजना बंद होने की शिकायत भी ग्रामीणों ने रखी। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली और वोल्टेज की समस्या के कारण मोटरें नहीं चल पा रहीं। इस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग के अधिकारियों और पंचायत इंजीनियर को मौके पर रहकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीन दिनों के भीतर क्षेत्र की पेयजल समस्या दूर करने को कहा।

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

स्कूल में तीन साल से नहीं पहुंचे शिक्षक

प्राथमिक शाला झिरियाडोह में तीन वर्षों से शिक्षक के उपस्थित नहीं रहने की शिकायत पर कलेक्टर ने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग से जानकारी ली। उन्होंने संबंधित शिक्षक को तत्काल ज्वाइन कराने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट कहा कि बिना कलेक्टर की अनुमति के किसी भी कर्मचारी का अटैचमेंट नहीं किया जाए। उन्होंने पिछले छह माह में बिना अनुमति हुए सभी अटैचमेंट की जानकारी भी मांगी।

आंगनवाड़ी और स्वास्थ्य सेवाओं पर दिए निर्देश

ग्रामीणों की मांग पर झिरियाडोह में आंगनवाड़ी भवन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। वहीं उप स्वास्थ्य केंद्र डोकरा में सीएचओ और एएनएम के नियमित रूप से नहीं रुकने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

रास्ता, राशन और पेंशन की समस्याओं का मौके पर समाधान

कलेक्टर ने डोकरा स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंच मार्ग निर्माण, राशन वितरण और पेंशन से जुड़ी समस्याओं की भी जानकारी ली और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण कराया। इस दौरान सहायक कलेक्टर पुष्पराज खोट, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

कुरसना में राशन दुकान और पंचायत भवन का निरीक्षण

इसके बाद कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम पंचायत कुरसना का दौरा किया। यहां उन्होंने राशन दुकान, पंचायत भवन और आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। राशन दुकान में पीओएस मशीन में दर्ज स्टॉक और वास्तविक स्टॉक का मिलान कराया गया। राशन सामग्री के सैंपल भी देखे गए और वितरण व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए गए।

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

पाइपलाइन बिछा कर दूर होगा पेयजल संकट

कुरसना में ग्रामीणों ने जलस्तर नीचे जाने से पेयजल संकट की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने उपलब्ध जल स्रोत से पाइपलाइन बिछाकर पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को चेकडैम और स्टॉपडैम व्यवस्थित रूप से बनाने को कहा।

बारिश में रास्ता बंद होने की समस्या उठी

ग्राम आमुपुरा में बरसात के दौरान पुलिया पर पानी भर जाने से आवागमन बाधित होने की शिकायत सामने आई। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

स्कूल में बिजली और बच्चों के बैठने की व्यवस्था नहीं

प्राथमिक शाला कुरसना में बिजली और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने एमपीईबी को विद्युत समस्या दूर करने और पंचायत को बच्चों के लिए बेंच उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस
Betul Collector Action: बैतूल कलेक्टर का एक्शन मोड, सचिव निलंबित, वेतन वृद्धि रोकी और कई कर्मचारियों को थमाए नोटिस

योजनाओं में शून्य प्रगति पर सचिव को नोटिस

पीएम श्रम योगी मानधन योजना और आयुष्मान योजना की समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत कुरसना में शून्य प्रगति पाई गई। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

गवासेन में पेयजल समस्या पर सचिव निलंबित करने के निर्देश

ग्राम पंचायत गवासेन पहुंचने पर ग्रामीणों ने बताया कि नल-जल योजना होने के बावजूद पंप ऑपरेटर नहीं होने से पानी की सप्लाई बंद है। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। पेयजल आपूर्ति और अन्य आधारभूत कार्यों में लापरवाही मिलने पर पंचायत सचिव प्रशांत पांडे को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

तीन दिन में पानी की समस्या दूर करने की चेतावनी

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सब इंजीनियर को निर्देश दिए गए कि तीन दिनों के भीतर कैंप लगाकर पेयजल समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या को गंभीरता से लिया जाए।

रेशम धागा सेंटर बंद होने से आजीविका प्रभावित

ग्रामीण महिलाओं ने शिकायत की कि रेशम धागा सेंटर बंद होने से उनकी आय प्रभावित हो रही है। इस पर कलेक्टर ने रेशम विभाग के माध्यम से समाधान कराने का भरोसा दिया।

सर्पदंश से पशुओं की मौत के मामले में कार्रवाई

ग्राम कुरसना निवासी खुशीलाल रामलाल के पांच दुधारू पशुओं की सर्पदंश से मौत होने के बाद मुआवजा प्रकरण लंबित होने की शिकायत भी सामने आई। कलेक्टर ने एसडीएम को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए और आवेदन लंबित रखने पर तहसीलदार चिचोली को नोटिस जारी करने को कहा।

शौचालय और आंगनवाड़ी के तैयार होंगे प्रस्ताव

ग्रामीण महिलाओं की मांग पर सामुदायिक शौचालय और आंगनवाड़ी भवन के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश वन विभाग को दिए गए। इसके अलावा संबल पंजीयन, समग्र आईडी, पेंशन और वोल्टेज संबंधी शिकायतों पर भी संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

चिरापाटला में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने ग्राम चिरापाटला का भ्रमण कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से पहुंचनी चाहिए और मरीजों को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ना चाहिए।

स्वास्थ्य शिविर में जांच व्यवस्थाओं का निरीक्षण

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरापाटला में आयोजित स्वास्थ्य शिविर के दौरान कलेक्टर ने बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन और गर्भवती महिलाओं की जांच से संबंधित रजिस्टरों का अवलोकन किया। उन्होंने नेत्र और अस्थि रोग जांच व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।

डिलेवरी सेवाएं नियमित रखने के निर्देश

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में डिलेवरी सेवाएं नियमित रूप से संचालित हों और डॉक्टर तथा स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सके।

दवाओं की उपलब्धता और उपयोग पर जोर

निरीक्षण के दौरान एंटीवेनम और आयरन सिरप सहित आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने कहा कि दवाएं उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को बाहर न भटकना पड़े और जरूरत के समय उनका उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

ब्लॉकों में मेडिकल बोर्ड लगाने के निर्देश

ग्राम अजई निवासी रमेश कन्हैया ने दिव्यांगता कार्ड नहीं बनने की शिकायत की। इस पर कलेक्टर ने मेडिकल बोर्ड के माध्यम से जल्द प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के सभी विकासखंडों में हर माह एक बार मेडिकल बोर्ड लगाने के निर्देश भी दिए।

जल योजनाओं को बंद नहीं होने देने के निर्देश

चिरापाटला पंचायत में ग्रामीणों ने पेयजल संबंधी समस्याएं रखीं। इस पर कलेक्टर ने जनपद पंचायत और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को तीन दिन के भीतर समस्या दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले से संचालित जल योजनाएं बंद नहीं होनी चाहिए और हर घर तक नियमित पानी पहुंचना चाहिए।

यह भी पढ़ेंDeath in Accident: मुलताई-छिंदवाड़ा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, महिला पुलिसकर्मी की मौत, दो बच्चियां गंभीर घायल

क्षतिग्रस्त नल-जल योजना की मरम्मत होगी

निर्माणाधीन सड़क के कारण नल-जल योजना प्रभावित होने की शिकायत पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ को तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

हैंडपंप स्थल परिवर्तन पर जताई नाराजगी

स्वीकृत हैंडपंप कार्यों में बिना अनुमति स्थान बदलने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई और संबंधित लोगों से वसूली की चेतावनी दी। साथ ही राजस्व मामलों जैसे फौती नामांतरण, अभिलेख दुरुस्ती और राशन कार्ड संबंधी शिकायतों के जल्द निराकरण के निर्देश दिए गए।

लापरवाही पर वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में शून्य पंजीयन पाए जाने पर ग्राम पंचायत सचिव की एक वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए। पात्रता पर्ची बनने के बाद भी राशन पर्ची नहीं मिलने की शिकायतों पर खाद्य विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

आजीविका और आंगनवाड़ी भवन पर फैसला

ग्रामीण महिलाओं की मांग पर ग्राम बदनूरढाना में नया आंगनवाड़ी भवन स्वीकृत करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए गए। वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए आजीविका भवन का प्रस्ताव जनपद निधि से तैयार करने को कहा गया। कलेक्टर ने महिलाओं की पोल्ट्री और बकरी पालन जैसी गतिविधियों को बढ़ावा देने और ऋण लिंकेज बढ़ाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button