PMGSY Road Project: पीएमजीएसवाय से बदलेगी गांवों की तस्वीर, बैतूल-हरदा को मिली 76 करोड़ से ज्यादा की सड़कों की सौगात
PMGSY Road Project: PMGSY will change the face of villages, Betul-Harda got the gift of roads worth more than Rs 76 crore.

PMGSY Road Project: बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में अब सड़क संपर्क और मजबूत होने जा रहा है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 15 महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के निर्माण को मंजूरी दी है। करीब 76.31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों से गांवों में आवागमन आसान होगा और किसानों, विद्यार्थियों व ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा।
81.51 किमी लंबी सड़कों का निर्माण
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र की 15 ग्रामीण सड़कों के निर्माण कार्य को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की है। इन परियोजनाओं पर लगभग 76.31 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वीकृत कार्यों के तहत कुल 81.51 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसकी जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan द्वारा जारी पत्र में दी गई।
बैतूल जिले में ये सड़कें होंगी निर्मित
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में एनएच-69 के पास साबडी रोड से डोंगरपुर, साबडी से साबडी ढाना और खल्ला से खल्ला ढाना मार्ग के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इन सड़कों के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से संपर्क बेहतर होगा।
- यह भी पढ़ें : MP Rural Development: एमपी में गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के पीएम आवास, केंद्र सरकार से मिले 2055 करोड़
हरदा जिले के कई गांवों को मिलेगा लाभ
हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र में बोरपानी से रातामाटी, राजाबरारी से मोहगांव टोला, गोहाटी से पाटियाकुंवा, महुखाल से कयारी, लोढ़ीढाना-कचनार रोड से देबरबंदी सहित कई अन्य मार्गों को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा बड़झिरी लाखदेह चुनही रोड से बापचा, बोथी से महूखाल, बडझिरी से लखादेह, रहटगांव बोरपानी से गांगराढाना और हरदा-नर्मदापुरम रोड से पिपल्याकला मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें : Girl Blackmail Case: प्यार के जाल में फंसाकर बनाए वीडियो, छात्रा से मांगे 1 लाख रुपये, नहीं दिए तो कर दिए वायरल
ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
नई सड़कों के निर्माण से गांवों में आवागमन पहले की तुलना में अधिक आसान होगा। किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में राहत मिलेगी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य जरूरी सुविधाओं की पहुंच भी मजबूत होगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



