Guest Teacher Protest: अतिथि शिक्षकों ने कहा- वरिष्ठता का मिले लाभ, नए रजिस्ट्रेशन पर लगे रोक
Guest Teacher Protest: Guest teachers said – they should get the benefits of seniority, ban on new registration

Guest Teacher Protest: मध्यप्रदेश में नए अतिथि शिक्षक पंजीयन को लेकर पुराने अतिथि शिक्षकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। बैतूल में बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षकों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शासन पर वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि नए पंजीयन तत्काल बंद किए जाएं और पुराने अतिथि शिक्षकों को अनुभव व वरिष्ठता के आधार पर अतिरिक्त अंक दिए जाएं।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शुक्रवार को बैतूल में समस्त अतिथि शिक्षकों ने आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में वर्तमान समय में नए अतिथि शिक्षक पंजीयन किए जा रहे हैं, जिससे पहले से कार्य कर रहे शिक्षकों में असंतोष बढ़ रहा है।
पुराने शिक्षकों ने जताई चिंता
अतिथि शिक्षकों का कहना है कि प्रदेश में पहले से ही लाखों अतिथि शिक्षक पंजीकृत हैं। इनमें कई शिक्षक पिछले 18 वर्षों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में नए पंजीयन होने से पुराने और अनुभवी अतिथि शिक्षकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो सकता है।
उन्होंने कहा कि यदि लगातार नए पंजीयन किए गए तो कई पुराने शिक्षक बेरोजगार हो जाएंगे, जिससे उनके परिवारों के सामने आर्थिक परेशानी खड़ी हो सकती है।
- यह भी पढ़ें : MP Rural Development: एमपी में गरीब परिवारों को मिलेंगे पक्के पीएम आवास, केंद्र सरकार से मिले 2055 करोड़
अनुभव के आधार पर बोनस अंक देने की मांग
ज्ञापन में मांग की गई कि सत्र 2026-27 के लिए जारी होने वाले स्कोर कार्ड में कार्य अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर प्रति वर्ष 10 बोनस अंक जोड़े जाएं। अतिथि शिक्षकों ने अधिकतम 18 वर्षों के लिए 180 अंक देने की मांग रखी।
इस दौरान दीपक गोचरे, भारती सोनी, यमन जाधव, प्रीतमा जोशी, संजय उइके, मानक परते, सुनीता सूर्यवंशी, महेंद्र पवार, दीपक सोनी सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: शराब के पैसों के विवाद में बेटे ने ली पिता की जान, हादसा बताकर गुमराह करने की कोशिश
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



