Mulatai Minor Rape Case: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म: पुलिस ने बालिका को बचाया, आरोपी गिरफ्तार
Mulatai Minor Rape Case: Minor kidnapped and raped: Police rescued the girl, accused arrested

Mulatai Minor Rape Case: बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में नाबालिग बालिका के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। मुस्कान अभियान के तहत की गई कार्रवाई में बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
नवंबर महीने में हुई थी शिकायत
27 नवंबर 2025 को फरियादी ने थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस सूचना पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी द्वारा चलाए जा रहे मुस्कान अभियान के तहत, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एस.के. सिंह के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी और मुखबिर तंत्र तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश की गई।
- यह भी पढ़ें : Betul Highway Accident: बैतूल-नागपुर नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दूध वाहन की टक्कर से एक की मौत, तीन घायल
बालिका को किया सुरक्षित दस्तयाब
24 अप्रैल को नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी सागर खपरिये, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम लाखापुर का नाम सामने आया। बालिका ने बताया कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया।
- यह भी पढ़ें : Betul Today News: शाहपुर दौरे में कलेक्टर सोनवणे सख्त, लंबित मामलों पर चेतावनी, सहायक आयुक्त से मांगा जवाब
मुखबिर सूचना पर गिरफ्तारी
मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम लाखापुर में दबिश देकर 24 अप्रैल को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, उपनिरीक्षक सुनील सरेयाम, उपनिरीक्षक मोनिका पटले, आरक्षक मेघा धुर्वे, आरक्षक प्रिंस, आरक्षक अरविन्द एवं सैनिक ज्वालासिंह की सराहनीय भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



