Brown Sugar Supply Arrest: बैतूल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इंदौर से ब्राउन शुगर सप्लायर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच तेज
Brown Sugar Supplier Arrest: Betul Police Takes Major Action: Brown Sugar Supplier Arrested From Indore, Network Investigation Intensifies

Brown Sugar Supply Arrest: बैतूल में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। पहले पकड़े गए आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इंदौर पहुंचकर ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
ऐसे हुई थी मामले की शुरुआत
थाना कोतवाली बैतूल में 19 अप्रैल 2026 को दो व्यक्तियों के पास से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है।
पूरे गिरोह का खुलासा करने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने पूरे गिरोह का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी ने टीम गठित कर जांच आगे बढ़ाई। टीम को इंदौर रवाना किया गया, जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
- यह भी पढ़ें : Betul Murder Case: बैतूल में सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा: 7 नाबालिग गिरफ्तार, मां से बातचीत बना हत्या का कारण
यह आरोपी किये गए गिरफ्तार
पुलिस ने भूपेंद्र उर्फ बॉबी पिता रामकृष्ण लोवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी किंग्स पार्क न्यू गौरी नगर, थाना हीरानगर इंदौर तथा आशुतोष उर्फ आशु पिता देवेंद्र सिंह सिसोदिया उम्र 28 वर्ष निवासी इंडस ग्रीन सैटेलाइट देवास नाका, थाना लसूडिया इंदौर को गिरफ्तार किया है।
इतने रूपये की जप्ती और पूछताछ
कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 11 हजार 750 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं। दोनों से पूछताछ जारी है, ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।
- यह भी पढ़ें : Betul Big News: बैतूल में पुलिस का नशे पर बड़ा प्रहार: ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, ₹30,000 का माल बरामद
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, उप निरीक्षक छत्रपाल, प्रधान आरक्षक शिव उइके, आरक्षक अनुरुद्ध यादव, आरक्षक नितिन चौहान और आरक्षक दीपेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



