Betul Doctor Molestation Case: इलाज के लिए आई युवती के साथ डॉक्टर ने क्लिनिक में की छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Betul Doctor Molestation Case: Doctor molested a young woman who had come for treatment at his clinic, arrested by police

Betul Doctor Molestation Case: बैतूल जिले में एक निजी क्लिनिक में इलाज कराने पहुंची आदिवासी युवती के साथ कथित छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
निजी क्लिनिक में गई थी इलाज करवाने
पुलिस विभाग बैतूल के जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा जारी प्रेस नोट में जानकारी दी गई है कि मामला 2 अप्रैल 2026 का है। पीड़िता ने थाना मुलताई में शिकायत दर्ज कराई कि वह प्रभात पट्टन स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज के लिए गई थी। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच करने के बहाने क्लिनिक का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ अनुचित हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
- यह भी पढ़ें : MP DA Hike 2026: मोहन सरकार का बड़ा फैसला: 12 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, जानिए कितनी बढ़ेगी सैलरी
पुलिस ने घेराबंदी कर किया गिरफ्तार
बैतूल पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी मुलताई एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की। थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 218/26 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75(2), 76, 63, 64 तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया।
इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी डॉ. अश्विन मालवीय (उम्र 46 वर्ष, निवासी प्रभात पट्टन) को उसके क्लिनिक से पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
- यह भी पढ़ें : Road Accident Betul: बैतूल-परासिया स्टेट हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दीवार से टकराई बोलेरो, दो युवकों की मौत, 4 घायल
महिला अपराधों में सख्त कार्रवाई
इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार और थाना मुलताई की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। महिला अपराधों के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



