Betul Alderman Appointment: बैतूल की 4 नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट किसे मिला मौका
Betul Alderman Appointment: Aldermen appointed in 4 municipalities of Betul, see the full list of who got the opportunity

Betul Alderman Appointment: बैतूल जिले में नगरीय निकायों से जुड़ा एक अहम फैसला सामने आया है। राज्य सरकार ने बैतूल, आमला, मुलताई और सारनी नगरपालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त कर दिए हैं। लंबे समय से चल रही प्रक्रिया के बाद जारी इस सूची में स्थानीय स्तर पर सक्रिय और अनुभवी लोगों को जिम्मेदारी दी गई है।
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने बैतूल जिले की चार नगरपालिकाओं में एल्डरमैन की नियुक्ति की है। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बैतूल, आमला, मुलताई और सारनी नगर पालिका परिषदों में कुल छह-छह मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए हैं।
नगर पालिका परिषद बैतूल
नगर पालिका परिषद बैतूल में रश्मि साहू, मनप्रीतसिंह (मिन्ना) अहलूवालिया, सावन्या शेषकर, नीतेश वर्मा, राजू सोनकपुरिया और कैलाश यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर पालिका परिषद आमला
नगर पालिका परिषद आमला के लिए गोविंद बघेल, सपना सोनी, बसंत ओडुकले, गोपाल खतारे, सुरेखा मराठे और आरती पाटिल को एल्डरमैन बनाया गया है।
नगर पालिका परिषद मुलताई
नगर पालिका परिषद मुलताई में सुनीता नागले, बीना पंजाबी, श्यामू धोमने, प्रीतम सिसोदिया, राजू चौबे और नीलेश चांवरिया के नाम शामिल हैं।
नगर पालिका परिषद सारनी
इसी तरह नगर पालिका परिषद सारनी में रमेश किशन पंवार, विनय मदने, सरोज विश्वकर्मा, सुनीता यादव, रमेश हारोडे और संजीत कुमार चौधरी को एल्डरमैन नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्तियां मध्यप्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत की गई हैं और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगी। प्रदेश स्तर पर कुल 46 नगरपालिकाओं में इस तरह की नियुक्तियां की गई हैं।
एल्डरमैनों के क्या हैं अधिकार
एल्डरमैन को परिषद की बैठकों में शामिल होने और सुझाव देने का अधिकार होता है, लेकिन वे मतदान में भाग नहीं ले सकते। इनकी भूमिका सलाहकार की होती है और इनका कार्यकाल परिषद के कार्यकाल तक ही सीमित रहता है।
- यह भी पढ़ें : MP Government Job Rules: एमपी में सरकारी नौकरी के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, यह खास शर्त हटाने की तैयारी
नियुक्ति का राजनीतिक महत्व
इन नियुक्तियों को आगामी निकाय चुनावों की तैयारी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें ऐसे लोगों को मौका दिया गया है जिन्हें स्थानीय प्रशासन का अनुभव है और जो संगठन स्तर पर सक्रिय रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



