मध्यप्रदेश अपडेट

MP Teachers Summer Vacation: शिक्षकों को नहीं मिल पाएगी गर्मी की छुट्टियां, परीक्षाओं और प्रशिक्षण में बीतेगा पूरा समय, पनप रहा आक्रोश

MP Teachers Summer Vacation: Teachers will not be able to get summer holidays, all time will be spent in examinations and training, anger is growing

MP Teachers Summer Vacation: शिक्षकों को नहीं मिल पाएगी गर्मी की छुट्टियां, परीक्षाओं और प्रशिक्षण में बीतेगा पूरा समय, पनप रहा आक्रोश
MP Teachers Summer Vacation: शिक्षकों को नहीं मिल पाएगी गर्मी की छुट्टियां, परीक्षाओं और प्रशिक्षण में बीतेगा पूरा समय, पनप रहा आक्रोश

MP Teachers Summer Vacation: इस साल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए गर्मी की छुट्टियां राहत नहीं बल्कि व्यस्तता लेकर आ रही हैं। मई-जून में होने वाली परीक्षाओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के चलते उन्हें अवकाश के दौरान भी लगातार काम करना पड़ेगा, जिससे नाराजगी बढ़ने लगी है।

मध्यप्रदेश में इस बार सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मई में मिलने वाला ग्रीष्मावकाश लगभग खत्म हो गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षाएं मई महीने में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग ने इसी अवधि में प्रशिक्षण कार्यक्रम भी तय कर दिए हैं, जिससे शिक्षकों का पूरा समय व्यस्त रहने वाला है।

परीक्षाओं का तय किया शेड्यूल

जारी कार्यक्रम के अनुसार 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा 7 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेगी। वहीं 10वीं की परीक्षाएं 7 मई से 19 मई के बीच आयोजित होंगी। इसके अलावा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षाएं भी मई में ही प्रस्तावित हैं। 9वीं और 11वीं की द्वितीय वार्षिक परीक्षाएं 3 जून से 13 जून तक आयोजित की जाएंगी।

पिछले वर्षों में शिक्षकों को 1 मई से 9 जून तक करीब एक माह से अधिक का ग्रीष्मावकाश मिलता था। इस बार भले ही एक माह का अवकाश घोषित किया गया है, लेकिन परीक्षाओं और अन्य कार्यों के कारण यह छुट्टी नाम मात्र की रह गई है।

प्रशिक्षण और मूल्यांकन का जिम्मा

परीक्षाओं के साथ-साथ शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भी भाग लेना होगा। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य भी उन्हीं के जिम्मे रहेगा। ऐसे में अवकाश के दौरान भी उन्हें लगातार काम करना पड़ेगा और आराम का समय नहीं मिल पाएगा।

शिक्षक संगठनों की यह आपत्ति

इस स्थिति को लेकर शिक्षक संगठनों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि छुट्टियों के दौरान ही सभी गतिविधियां रख दी गई हैं, जिससे शिक्षकों को शारीरिक और मानसिक आराम नहीं मिल पा रहा है।

मप्र शिक्षक संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. क्षत्रवीर सिंह राठौर ने शासन को पत्र लिखकर मांग की है कि परीक्षाएं और प्रशिक्षण कार्यक्रम जून में कराए जाएं। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस पर पुनर्विचार नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देशदुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button