Ladli Behna Yojana 34th Installment: कल आएगी लाड़ली बहनों के खाते में खुशखबरी: 1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगी 34वीं किस्त, 1836 करोड़ होंगे ट्रांसफर
लाड़ली बहना योजना की 34वीं किश्त जारी करने की तैयारी, महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से भेजी जाएगी बड़ी राशि

Ladli Behna Yojana 34th Installment: मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए 13 मार्च का दिन खास रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान प्रदेश की एक करोड़ पच्चीस लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 1836 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी। यह राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से लाभार्थी बहनों के खातों में पहुंचेगी।
घाटीगांव में होगा बड़ा सम्मेलन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ग्वालियर जिले के घाटीगांव में आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम से योजना की 34वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में भेजी जाएगी। राज्य सरकार के अनुसार इस योजना से प्रदेश की बड़ी संख्या में महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं और उनके जीवन में आत्मविश्वास बढ़ा है।
अब हर माह मिल रहे 1500 रुपये
प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से इस योजना को लगातार आगे बढ़ा रही है। नवंबर माह से योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है। सरकार का कहना है कि इस सहायता से महिलाओं को घरेलू खर्च और छोटी जरूरतों को पूरा करने में सहारा मिल रहा है।
अब तक 54 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांसफर
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी। तब से लेकर फरवरी 2026 तक इस योजना के तहत 33 किश्तों की राशि महिलाओं के खातों में नियमित रूप से भेजी जा चुकी है। इस अवधि में कुल 54 हजार 140 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई है। योजना के कारण महिलाओं को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ सामाजिक सम्मान भी बढ़ा है।
- यह भी पढ़ें : MP Farmers Relief Scheme: किसानों के लिए बड़ी राहत: सरसों को भावांतर, तुअर की 100% खरीदी मंजूर, फसल बीमा में भी बड़ा बदलाव
रोजगार और कौशल से भी जोड़ा जाएगा
प्रदेश सरकार अब योजना से जुड़ी महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं रखना चाहती। सरकार की योजना है कि इन महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार और स्व-रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाए। इससे महिलाएं अपने परिवार की आय बढ़ाने में भी योगदान दे सकेंगी।
विकास कार्यों का होगा लोकार्पण-भूमि-पूजन
लाड़ली बहना सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले में करीब 122 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इनमें लगभग 62 करोड़ रुपये की लागत के 19 कार्यों का लोकार्पण और करीब 60 करोड़ रुपये की लागत के 35 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है।
इनमें लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से बने सांदिपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुलैथ का भवन और 9.11 करोड़ रुपये की लागत से डाडा खिरक तिघरा मार्ग पर सांक नदी पर बने उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण भी किया जाएगा। इसके अलावा उप स्वास्थ्य केंद्र बन्हेरी और शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में बनी नई सड़कों का भी उद्घाटन किया जाएगा।
- यह भी पढ़ें : MP Hostel Admission 2026: MP में शासकीय छात्रावासों में एडमिशन शुरू: अब पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन, 30 मार्च तक करें आवेदन
भूमि-पूजन किए जाने वाले प्रमुख कार्यों में आईएसबीटी के पास 6.17 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला 100 सीटर श्रमिक विश्रामगृह और 12.16 करोड़ रुपये की लागत से अंबेडकर धाम के दूसरे चरण में बनने वाला बाबा साहब के जीवन पर आधारित संग्रहालय शामिल है। इसके अलावा सड़कों के निर्माण, आयुर्वेदिक महाविद्यालय में एनाटॉमी विभाग के लिए हॉल और छात्रावास निर्माण तथा भितरवार में लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का कार्य भी शुरू कराया जाएगा।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश–दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



