खेती किसानी

PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कल होगी जारी, किसानों के खातों में आएंगे 2 हजार रुपये

13 मार्च को गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, शाम 5 बजे के बाद किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे 2000 रुपये

PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कल होगी जारी, किसानों के खातों में आएंगे 2 हजार रुपये
PM Kisan 22nd Installment: पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कल होगी जारी, किसानों के खातों में आएंगे 2 हजार रुपये

PM Kisan 22nd Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली अगली किस्त अब जारी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को एक कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में यह राशि भेजेंगे। इसके साथ ही पात्र किसानों को सीधे बैंक खाते में आर्थिक सहायता मिल जाएगी।

क्या है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों की आर्थिक मदद के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में कुल 6 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। यह राशि एक साथ नहीं बल्कि तीन किस्तों में दी जाती है। हर चार महीने में किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाते हैं, जिससे खेती से जुड़ी जरूरतों में उन्हें मदद मिल सके।

13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त

उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को असम के गुवाहाटी में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम से योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस कार्यक्रम का प्रसारण वर्चुअल माध्यम से भी किया जाएगा। कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से इसका प्रसारण ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर कराया जाएगा, जहां जनप्रतिनिधि और किसान मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

शाम 5 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में राशि जारी करेंगे। कार्यक्रम के बाद लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में 2 हजार रुपये की किस्त सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इस तरह चेक कर सकते हैं किस्त की जानकारी

किस्त जारी होने के बाद सरकार की ओर से लाभार्थी किसानों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश भेजा जाता है। इस संदेश के जरिए बताया जाता है कि उनके खाते में योजना की राशि जमा कर दी गई है। कई बार बैंक की तरफ से भी खाते में पैसे आने की सूचना दी जाती है।

अगर मोबाइल पर संदेश नहीं आता है तो किसान अपने नजदीकी एटीएम पर जाकर खाते का बैलेंस देख सकते हैं या मिनी स्टेटमेंट निकालकर यह जांच सकते हैं कि खाते में 2 हजार रुपये की किस्त आई है या नहीं। इसके अलावा किसान सीधे बैंक शाखा जाकर भी अपनी पासबुक प्रिंट करवा सकते हैं और उसमें दर्ज लेनदेन के जरिए यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं कि उन्हें योजना की किस्त का लाभ मिला है या नहीं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button