देश/विदेश

Trains Cancelled April 2026: अप्रैल में कई ट्रेनें रद्द: गोंदिया स्टेशन पर काम के कारण छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस प्रभावित

Trains Cancelled April 2026: गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड के चलते अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द, बैतूल से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित

Trains Cancelled April 2026: अप्रैल में कई ट्रेनें रद्द: गोंदिया स्टेशन पर काम के कारण छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस प्रभावित
Trains Cancelled April 2026: अप्रैल में कई ट्रेनें रद्द: गोंदिया स्टेशन पर काम के कारण छत्तीसगढ़, गोंडवाना और समता एक्सप्रेस प्रभावित

Trains Cancelled April 2026: अप्रैल महीने में रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। इनमें बैतूल स्टेशन से गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें भी शामिल हैं। ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें।

गोंदिया स्टेशन पर हो रहा है इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड

पूर्व मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल अशोक कटारे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल द्वारा गोंदिया स्टेशन पर लाइन क्रमांक 5, यानी प्लेटफार्म नंबर 3 के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड का कार्य किया जा रहा है। इसी वजह से अप्रैल माह में कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है, जबकि सात ट्रेनों को उनके गंतव्य से पहले ही समाप्त किया जाएगा। इस बदलाव का असर उन यात्रियों पर भी पड़ेगा जो बैतूल स्टेशन से इन ट्रेनों में सफर करते हैं।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

बिलासपुर से अमृतसर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं अमृतसर से बिलासपुर आने वाली ट्रेन क्रमांक 18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक नहीं चलेगी।

ट्रेन क्रमांक 12410 निजामुद्दीन से रायगढ़ जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। इसके अलावा रायगढ़ से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन क्रमांक 12409 गोंडवाना एक्सप्रेस 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को नहीं चलेगी।

समता एक्सप्रेस भी कई तारीखों में रद्द

विशाखापट्टनम से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेन क्रमांक 12807 समता एक्सप्रेस 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी। वहीं हजरत निजामुद्दीन से विशाखापट्टनम जाने वाली ट्रेन क्रमांक 12808 समता एक्सप्रेस 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेगी।

यात्रियों को दी गई यह सलाह

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकता है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button