Gwalior Highway Viral Video: हाईवे पर बेकाबू ट्रक ने मचाई दहशत, डेढ़ किमी तक घसीटता रहा कार को, रहम की भीख मांगते रहे सवार
Gwalior Highway Viral Video: डबरा-ग्वालियर NH-44 पर बड़ा हादसा, कार में सवार एसएएफ जवान सुरक्षित, ट्रक बिलौआ थाना क्षेत्र में रोका गया

Gwalior Highway Viral Video: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी और फिर उसे काफी दूर तक अपने साथ खींचता चला गया। घटना के वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
हाईवे पर हुआ खतरनाक हादसा
शनिवार शाम NH-44 डबरा-ग्वालियर मार्ग पर बझेरा गांव की पुलिया के पास यह घटना हुई। बताया गया कि एक ट्रक ने सामने चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। हैरानी की बात यह रही कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय ट्रक को आगे बढ़ाता रहा और कार करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क पर घिसटती रही।
खंती में उतारी कार, भागने की कोशिश
लगभग डेढ़ किलोमीटर आगे जाने के बाद ट्रक चालक ने कार को सड़क किनारे खंती में धकेल दिया। इसके बाद उसने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई भी कर दी।
- यह भी पढ़ें : Airhostess Dance Video: एयरहोस्टेस का जबरदस्त डांस वायरल: ‘ओ गुजरिया’ पर खाली प्लेन में थिरकी, वीडियो ने मचाई धूम
कार में सवार थे एसएएफ के जवान
इस पूरी घटना में राहत की बात यह रही कि कार में बैठे तीनों लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक कार में एसएएफ के जवान सवार थे, जो ओरछा से लौट रहे थे। इतनी लंबी दूरी तक कार घसीटे जाने के बावजूद किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
- यह भी पढ़ें : Bride Cash Rain Viral Video: शादी में दुल्हन पर नोटों की बरसात! वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
घटना के दो वीडियो आए सामने
घटना के दो अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो ट्रक के पीछे चल रही दूसरी कार में बैठे लोगों ने रिकॉर्ड किया, जबकि दूसरा वीडियो हाईवे किनारे खेत में मौजूद एक व्यक्ति ने बनाया। दोनों वीडियो में ट्रक के साथ फंसी कार साफ दिखाई दे रही है।
यहाँ देखें ट्रक ड्राइवर के तांडव का वीडियो…
हर दिन जब आप X खोलते हैं, तो कुछ कहानियाँ सीधे GTA से आती हुई लगती हैं। ग्वालियर के वीडियो में एक ट्रक एक कार को सड़क पर ऐसे घसीट रहा है जैसे कोई मिशन हो। अंदर तीन लोग थे और किस्मत से सभी सुरक्षित हैं। अतुल्य भारत 🫶 pic.twitter.com/YKBaMEXH7X
— Anuj Agnihotri Swatntra (@ASwatntra) March 1, 2026
नहीं दर्ज कराई कोई शिकायत
पुलिस के अनुसार अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन दिया जाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को बिलौआ थाना क्षेत्र में रोक लिया गया है और आगे की कार्रवाई शिकायत मिलने पर की जाएगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



