Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी में 25317 बोरी आवक, मक्का और गेहूं की सबसे ज्यादा आमद | जानें 26 फरवरी 2026 के ताजा भाव
Betul Mandi Bhav: सोयाबीन 5300 तक, तुअर 7400 तक पहुंचा भाव, किसानों के लिए मंडी प्रशासन की अहम सलाह

Betul Mandi Bhav: बैतूल। कृषि उपज मंडी बैतूल में 26 फरवरी 2026 को विभिन्न फसलों की कुल 27557 बोरी आवक दर्ज की गई। मंडी में सबसे ज्यादा मक्का की आवक रही। इसके अलावा गेहूं, सोयाबीन, सरसों, चना और तुअर की भी सीमित मात्रा में आवक हुई।
मंडी में सोयाबीन पीला 921 बोरी पहुंचा। चना की आवक 11 बोरी रही। मक्का 24662 बोरी के साथ सबसे अधिक मात्रा में मंडी में आया। गेहूं 1893 बोरी दर्ज किया गया। सरसों 60 बोरी और तुअर 10 बोरी मंडी परिसर में लाई गई। सोयाबीन काला, मसूर, गुल्ली, मूंग, अलसी, उड़द और गुड़ की आवक नहीं हुई।
अब बात करें फसलों के भाव की तो सोयाबीन पीला का न्यूनतम भाव 3200 रुपये, अधिकतम भाव 5240 रुपये और प्रचलित भाव 4900 रुपये प्रति क्विंटल रहा। चना का न्यूनतम भाव 3800 रुपये, अधिकतम 4600 रुपये और प्रचलित भाव 4200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
मक्का का न्यूनतम भाव 1400 रुपये, अधिकतम 1750 रुपये और प्रचलित भाव 1560 रुपये प्रति क्विंटल रहा। गेहूं का न्यूनतम भाव 2100 रुपये, अधिकतम 2418 रुपये और प्रचलित भाव 2413 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
- यह भी पढ़ें : Indore Mandi Dollar Chana Price: इंदौर मंडी में आज डॉलर चना 9100 रुपये तक उछला, 957 टन से ज्यादा उपज की आवक
सरसों का न्यूनतम भाव 4700 रुपये, अधिकतम 5300 रुपये और प्रचलित भाव 5200 रुपये प्रति क्विंटल रहा। तुअर का न्यूनतम भाव 7051 रुपये, अधिकतम 7376 रुपये और प्रचलित भाव 7250 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया।
मंडी प्रशासन ने किसानों को सूचना दी है कि मंडी में प्रवेश का समय सुबह 5 बजे से 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। किसानों से कहा गया है कि वे अपनी उपज साफ और सूखी अवस्था में ही मंडी लाएं ताकि उन्हें उचित मूल्य मिल सके।
- यह भी पढ़ें : PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेना होगा आसान, मंत्री राकेश शुक्ला ने दिए अफसरों को सख्त निर्देश
कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 26 फरवरी 2026 की आवक और भाव

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


