बैतूल अपडेट

Betul Road Accident Death: बैतूल में दर्दनाक हादसा, सगाई से लौट रहे युवक की मौत, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी

Betul Road Accident Death: जावरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, लाखापुर निवासी 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Betul Road Accident Death: बैतूल में दर्दनाक हादसा, सगाई से लौट रहे युवक की मौत, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी
Betul Road Accident Death: बैतूल में दर्दनाक हादसा, सगाई से लौट रहे युवक की मौत, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी

Betul Road Accident Death: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। सगाई समारोह से लौट रहे 25 वर्षीय युवक की रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर में जान चली गई। अचानक हुए इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे

मिली जानकारी के अनुसार लाखापुर निवासी सोनू कवड़े अपने साथी रामदयाल के साथ अर्जुनवाड़ी में आयोजित एक सगाई कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। जब वे जावरा के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सोनू सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ बैठे रामदयाल को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई।

Betul Road Accident Death: बैतूल में दर्दनाक हादसा, सगाई से लौट रहे युवक की मौत, 10 महीने पहले ही हुई थी शादी

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के तुरंत बाद घायल सोनू को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

सोनू की शादी करीब दस महीने पहले ही हुई थी। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। परिवार के अनुसार सोनू ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की थी और इन दिनों रोजगार की तलाश में था।

सोनू के साले राजेश ने बताया कि इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। घर में अब कोई भी पुरुष सदस्य नहीं बचा है जो परिवार की जिम्मेदारी संभाल सके। गांव में भी इस घटना के बाद शोक की लहर है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button