Madhya Pradesh Electricity Tariff Hike: प्रदेश में एक अप्रैल से बढ़ सकती हैं बिजली दरें, हर महीने बिल पर पड़ेगा सीधा असर
Madhya Pradesh Electricity Tariff Hike: 10.19 प्रतिशत टैरिफ बढ़ोतरी का प्रस्ताव आयोग के पास, औसतन 300 रुपये तक बढ़ सकता है घरेलू बिजली बिल

Madhya Pradesh Electricity Tariff Hike: मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को नए वित्तीय वर्ष में ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है। बिजली वितरण कंपनियों ने दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव भेजा है। यदि इसे मंजूरी मिलती है तो 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू होंगी और घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक बिल में औसतन 300 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।
आयोग के पास गया टैरिफ संशोधन का प्रस्ताव
राज्य की बिजली वितरण कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य विद्युत नियामक आयोग के समक्ष टैरिफ संशोधन का प्रस्ताव रखा है। इसमें कुल 10.19 प्रतिशत दर वृद्धि की मांग की गई है। प्रस्ताव स्वीकृत होने की स्थिति में नई दरें 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होंगी। इसका सीधा असर घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
नई और पुरानी दरों में इतना है अंतर
- प्रस्ताव के अनुसार 50 यूनिट तक खपत पर मौजूदा दर 4.45 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे बढ़ाकर 4.78 रुपये करने का सुझाव है।
- 51 से 150 यूनिट तक वर्तमान दर 5.41 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे 5.82 रुपये करने की मांग की गई है।
- 151 से 300 यूनिट तक अभी 6.79 रुपये प्रति यूनिट लिया जाता है, जिसे बढ़ाकर 7.30 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है।
- 300 यूनिट से अधिक खपत पर फिलहाल 8.98 रुपये प्रति यूनिट की दर लागू है। प्रस्ताव में इस स्लैब में बदलाव करते हुए दर 7.30 रुपये प्रति यूनिट करने की बात कही गई है।
मौजूदा स्लैब में बदलाव की तैयारी
प्रस्ताव में 151 से 300 यूनिट वाले स्लैब को समाप्त कर इसे 300 यूनिट से ऊपर वाले स्लैब में शामिल करने का सुझाव भी दिया गया है। इससे 151 से 300 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त भार पड़ सकता है।
- यह भी पढ़ें : MP Breaking News: प्रदेश में बनेगी एक और नगर पालिका, यहाँ बनेगा 100 बिस्तरों का नया अस्पताल, सीएम ने किया ऐलान
कंपनियों ने घाटे का दिया हवाला
बिजली कंपनियों का कहना है कि बढ़ते संचालन खर्च और वित्तीय दबाव के कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पावर मैनेजमेंट कंपनी ने करीब 6,044 करोड़ रुपये के घाटे की भरपाई के लिए दरों में वृद्धि की मांग की है। अब अंतिम फैसला नियामक आयोग के हाथ में है।
- यह भी पढ़ें : Central Bank Betul Loan Camp: बैतूल में सेंट्रल बैंक का रिकॉर्ड: मेगा शिविर में 16 करोड़ के होम-कार लोन मंजूर
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



