Gold Silver Price Today: सोना-चांदी फिर फिसले: एक झटके में टूटे दाम, जानिए आज के ताजा रेट और गिरावट की वजह
Gold Silver Price Today: डॉलर मजबूत होते ही कीमती धातुओं पर दबाव, MCX से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार तक गिरावट

Gold Silver Price Today: पिछले कुछ समय से सोने और चांदी के भाव आम लोगों के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। जनवरी में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद दोनों कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली थी। बीते दो-तीन दिनों में थोड़ी संभलने की कोशिश जरूर दिखी, लेकिन मंगलवार को एक बार फिर कीमतों में कमजोरी आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट और डॉलर के मजबूत होने का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया।
एमसीएक्स पर सोने-चांदी में गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में आज सोने और चांदी दोनों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 2,065 रुपये टूटकर 1,56,001 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले सोमवार को यह 1,58,066 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं मार्च डिलीवरी वाली चांदी भी दबाव में रही। चांदी की कीमत 2,623 रुपये घटकर 2,62,620 रुपये प्रति किलो पर कारोबार की शुरुआत करती दिखी।
क्यों फिसल रहे हैं भाव
विशेषज्ञों के मुताबिक डॉलर में आई मजबूती और वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में मुनाफावसूली इसका मुख्य कारण है। निवेशक पिछले दिनों की तेजी के बाद अब लाभ निकाल रहे हैं, जिससे बाजार पर दबाव बना है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार का यह हाल
विदेशी बाजारों में भी आज कमजोरी साफ नजर आई। लगातार दो दिनों की बढ़त के बाद मुनाफावसूली शुरू हुई और कीमतों में करीब 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड 0.70 प्रतिशत गिरकर 5,040 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी में गिरावट और ज्यादा रही। स्पॉट सिल्वर लगभग 1.94 प्रतिशत टूटकर 80.33 डॉलर प्रति औंस के आसपास पहुंच गया।
- यह भी पढ़ें : Railway ID Proof Rule: अब बिना पहचान पत्र रेल यात्रा की तो खैर नहीं, रेलवे करेगा यह सख्त कार्रवाई, आदेश हुए जारी
रिकॉर्ड स्तर से कितनी गिरावट
सोना अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 5,608.25 डॉलर प्रति औंस से करीब 11 प्रतिशत से ज्यादा नीचे आ चुका है। चांदी की स्थिति और कमजोर है। यह अपने उच्चतम स्तर 121.64 डॉलर प्रति औंस से लगभग आधी कीमत गंवा चुकी है। बाजार की चाल आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों पर निर्भर करेगी।
- यह भी पढ़ें : MP DA Hike News: मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को जल्द मिलेगा तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी की तैयारी
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- हमारे यूट्यूब चैनल पर खबरें देखने के लिए : यहां क्लिक करें
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



