बैतूल अपडेट

Coal Mine Theft Betul: तवा-1 कोयला खदान चोरी का खुलासा: 3 आरोपी गिरफ्तार, कॉपर वायर बरामद

Coal Mine Theft Betul: बैतूल। सारणी थाना और पाथाखेड़ा पुलिस चौकी ने तवा-1 खदान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी गया माल भी बरामद कर लिया है।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई है कि 6 नवंबर 2025 को वेकोलि कर्मचारी अरुण वर्मा पिता प्रीतम वर्मा, उम्र 31 वर्ष, निवासी जैरी चौक, शोभापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तवा-1 खदान परिसर में प्रवेश कर चोरी की वारदात की गई है। रिपोर्ट पर पुलिस चौकी पाथाखेड़ा में धारा 331(4), 305(ई) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध किया गया।

संदेहियों को लिया हिरासत में

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। 10 नवंबर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर 3 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पकड़े गए आरोपियों में यह शामिल

इनमें आंसू उर्फ शंकर पिता अम्मू मर्सकोले उम्र 23 वर्ष निवासी डेहरी आमढाना थाना चोपना, राजू पिता मारू नारे उम्र 26 वर्ष निवासी डेहरी आमढाना थाना चोपना और सुभाष पिता बूटा बारस्कर उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम शोभापुर शामिल हैं।

पुलिस पूछताछ में किया कबूल

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया। जिनके कब्जे से पृथक-पृथक 3 कोर वाली तांबे की तार (कॉपर वायर) जब्त की गई। जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 35000 रुपये हैं, बरामद की गई। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आरोपियों के आपराधिक गतिविधियों की भी निगरानी की जा रही है।

कार्रवाई में इस टीम की रही भूमिका

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक वंशज श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, ज्ञान सिंह टेकाम, आरक्षक रविमोहन, राकेश करपे, राजू, अनुज यादव, सैनिक सुभाष एवं हीरालाल की विशेष भूमिका रही।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button