मध्यप्रदेश अपडेट

MP Pensioners DA Hike 2025: मध्यप्रदेश में पेंशनरों को मिला दिवाली का तोहफा, बढ़ाई गई महंगाई राहत

MP Pensioners DA Hike 2025: मध्यप्रदेश में इन दिनों कर्मचारियों और पेंशनरों पर दिवाली के तोहफों की बौछार हो रही है। दो दिन पहले ही राज्य सरकार ने पेंशनरों की महंगाई राहत में बढ़ोतरी की थी। अब बिजली कंपनियों के पेंशनरों को भी महंगाई राहत में वृद्धि का तोहफा मिल गया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने प्रदेश की विद्युत कंपनियों के पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनधारकों के लिए पुनरीक्षित महंगाई राहत (डीआर) के आदेश जारी किए हैं। अब पेंशनर्स को 6वें वेतनमान में 6 प्रतिशत तथा 7वें वेतनमान के अनुसार 2 प्रतिशत की वृद्धि का लाभ प्राप्त होगा।

MP Pensioners DA Hike 2025: मध्यप्रदेश में पेंशनरों को मिला दिवाली का तोहफा, बढ़ाई गई महंगाई राहत

इसी माह से प्रभावी होगी नई दरें

एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आदेश मध्यप्रदेश शासन के 15 अक्टूबर के ज्ञाप अनुसार जारी किया गया है। मंहगाई भत्ता सितम्बर 2025 भुगतान अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा। इस महंगाई राहत वृद्धि से प्रदेश के 58542 विद्युत पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनधारको को लाभ मिलेगा, तथा कंपनी पर प्रतिमाह लगभग 3 करोड़ 12 लाख रुपये का अतिरिक्त व्यय आयेगा।

MP Pensioners DA Hike 2025: मध्यप्रदेश में पेंशनरों को मिला दिवाली का तोहफा, बढ़ाई गई महंगाई राहत

मंडल के पेंशनरों को भी लाभ

जारी आदेश के अनुसार सभी पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनधारकों को यह लाभ प्राप्त होगा। इसमें मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कंपनी एवं पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनधारकों के साथ मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल से 01 जून 2005 के पूर्व सेवानिवृत्त हुए पेंशनर्स, पारिवारिक पेंशनधारक भी शामिल हैं।

वृद्धि के बाद इतनी हुई महंगाई राहत

इन सभी को 6वें वेतनमान के अनुसार 252 प्रतिशत एवं 7वें वेतनमान के अनुसार 55 प्रतिशत महंगाई राहत प्रदान की जाएगी। यह आदेश 80 वर्ष अथवा उससे अधिक आयु के पेंशनरों को देय अतिरिक्त पेंशन पर भी लागू होगा। महंगाई राहत की गणना पेंशन के उस मूल अंश पर की जाएगी जो समर्पण (कम्यूटेशन) से पूर्व निर्धारित की गई थी।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button