खेती किसानी

Indore Dairy Powder Plant: इंदौर में शुरू 30 लाख टन क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध चूर्ण संयंत्र, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

Indore Dairy Powder Plant: मध्यप्रदेश को आज एक और बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के इंदौर में 30 लाख टन क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध चूर्ण संयंत्र आज से शुरू हो गया है। इस संयंत्र का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर से केंद्रीय कृषि मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित ‘अन्नदाताओं का सम्मान, समृद्ध राष्ट्र का निर्माण’ कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इंदौर, ग्वालियर सहित अन्य सहकारी संघों को पैक्स से जोड़े जाने को ऐतिहासिक बताया। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को दी गई इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना।

कार्यक्रम में यह भी थे उपस्थित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के संबोधन का ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर इंदौर में श्रवण किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल, विधायक मधु वर्मा, रमेश मेंदोला, मनोज पटेल, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा, मध्यप्रदेश दुग्ध महासंघ के एमडी डॉ. संजय गोवानी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Indore Dairy Powder Plant: इंदौर में शुरू 30 लाख टन क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध चूर्ण संयंत्र, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

मीडिया से चर्चा में बोले सीएम

कार्यक्रम के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के किसानों के लिए दो बड़ी योजना – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्म-निर्भरता मिशन की घोषणा की है।

कृषि क्षेत्र में आएगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पीएम धन-धान्य कृषि योजना देश के कृषि विकास और इससे जुड़े सेक्टर्स में आमूल-चूल परिवर्तन लाने की दिशा में एक नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने कहा कि देश में अब तक 10 हजार एफपीओ के अंतर्गत 50 लाख किसान सदस्यता ले चुके हैं।

Indore Dairy Powder Plant: इंदौर में शुरू 30 लाख टन क्षमता का अत्याधुनिक दुग्ध चूर्ण संयंत्र, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

मिशन में एक लाख किसानों का प्रमाणन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण कृषि मिशन में एक लाख किसानों का प्रमाणन, 4275 मैत्रीय का प्रमाणन, कंप्युटराइजेशन में 10 हजार से अधिक बहुउद्देशीय पैक्स को मंजूरी, डेयरी, मत्यपालन, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण जैसे कई प्रकार के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया है।

दुग्ध चूर्ण संयंत्र की 79 करोड़ लागत

इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के इंदौर में 30लाख टन की क्षमता और 79 करोड़ रुपये की लागत वाले आत्याधुनिक दुग्ध चूर्ण सयंत्र का वर्चुअली शुभारंभ भी किया है। साथ ही प्रदेश के इंदौर और ग्वालियर सहकारी संघों को पैक्स से जोड़ा जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश को दी गई इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना।

योजना से दलहन में होंगे आत्मनिर्भर

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से जहां कम उपज वाले देश के 100 जिलों में पैदावार बढ़ाने के प्रयासों को बल मिलेगा, वहीं दालों के उत्पादन में भी तेजी आएगी।

किसानों के जीवन में आएगी खुशहाली

इस विशेष कार्यक्रम में कृषि और इससे जुड़े सेक्टर्स की करीब 42,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इनसे न केवल देश के किसान भाई-बहनों के जीवन में नई खुशहाली आएगी, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button