बैतूल अपडेट

Betul News Today: तालाब और नदी में डूबे दो युवक; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

Betul News Today: बैतूल जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दो युवक पानी में डूब गए। पहला मामला आमला थाना क्षेत्र के ग्राम ससुंदरा का है, जहां एक युवक तालाब में डूब गया। वहीं दूसरी घटना आठनेर-बैतूल रोड पर ताप्ती नदी में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुई, जिसमें एक युवक की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ससुन्दरा में तालाब में डूबा युवक

ग्राम ससुंदरा निवासी 28 वर्षीय कैलाश धोटे शुक्रवार दोपहर अपने छह-सात साथियों के साथ हनुमान मंदिर के पास बने तालाब में नहाने गया था। सभी युवक एक साथ पानी में उतरे थे, लेकिन कुछ समय बाद कैलाश दिखाई नहीं दिया। बाद में यह स्पष्ट हुआ कि वह तालाब में डूब गया है।

रोकने के बाद भी नहीं रूका कैलाश

बताया जाता है कि कैलाश को पानी में उतरने से कोटवार ने रोका भी था। इसके बावजूद वह पानी में गया और फिर बाहर नहीं निकल सका। घटना के बाद तालाब किनारे उसकी चप्पल मिली। सूचना मिलने पर आमला पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।

Betul News Today: तालाब और नदी में डूबे दो युवक; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

एसडीआरएफ टीम कर रही तलाश

एसडीआरएफ ने तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो देर रात तक चलता रहा। इस दौरान आमला तहसीलदार भी घटनास्थल पर मौजूद रहीं। कैलाश के परिवार में पिता माधवराव धोटे, भाई प्रहलाद धोटे और दो बहनें हैं। परिवार के सदस्यों को हादसे की खबर लगते ही गहरा आघात पहुंचा।

दूसरा हादसा: प्रतिमा विसर्जन के दौरान डूबा युवक

आज ही एक दूसरी घटना आठनेर-बैतूल रोड स्थित ताप्ती नदी पर हुई। यहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 27 वर्षीय संदीप उर्फ गोलू पिता हेमराज साहू की डूबने से मौत हो गई। संदीप मांडवी गांव का रहने वाला था और अपने साथियों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर गया था।

Betul News Today: तालाब और नदी में डूबे दो युवक; एक का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी

युवक के डूबते ही मची अफरा तफरी

ग्रामीणों के अनुसार संदीप मांडवी की सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति की प्रतिमा विसर्जन में शामिल था। दोपहर करीब दो बजे के आसपास वह नदी में उतरा और अचानक डूब गया। यह खबर फैलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने बाहर निकलवाया शव

इस दौरान आठनेर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार पुलिस बल के साथ स्थल पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। जब एक युवक ने उन्हें डूबने की सूचना दी, तो वे तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसकी पहचान मांडवी निवासी संदीप उर्फ गोलू के रूप में की।

माता-पिता की इकलौती संतान

ग्रामीणों ने बताया कि संदीप अविवाहित था और मजदूरी का काम करता था। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। परिवार का गुजारा उसी की कमाई पर चलता था। उसकी असामयिक मौत से गांव में गहरा दुख छा गया है और माता-पिता पर संकट का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button