Scholarship for Girls: छात्राओं को मिल रही 30 हजार स्कॉलरशिप, जल्द करें आवेदन, कल है लास्ट डेट
Scholarship for Girls: अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए छात्राओं के लिए एक नई पहल की है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा की ओर बढ़ रही उन लड़कियों को सहारा देना है जो आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाती हैं। इस योजना का नाम ‘अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप फॉर गर्ल्स’ है। स्कॉलरशिप के अंतर्गत योग्य छात्राओं को उनकी ग्रेजुएशन डिग्री या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी होने तक हर साल आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी।
कितनी दी जाएगी योजना में स्कॉलरशिप
फाउंडेशन के अनुसार, चुनी गई छात्राओं को प्रति वर्ष 30 हजार रुपये दिए जाएंगे। यह राशि तब तक मिलती रहेगी जब तक उनकी डिग्री या डिप्लोमा की पढ़ाई पूरी नहीं हो जाती। छात्राएं इस धनराशि का उपयोग ट्यूशन फीस, किताबें खरीदने, हॉस्टल की फीस या किसी भी अन्य शैक्षणिक खर्च को पूरा करने में कर सकती हैं। खास बात यह है कि इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्राओं को मिलेगा जिन्होंने अपनी शिक्षा सरकारी स्कूलों से पूरी की है।

हर साल लाखों छात्राओं को सहायता
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ओर से हर साल करीब ढाई लाख छात्राओं को यह मदद उपलब्ध कराई जाती है। इसका मकसद है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्रा केवल आर्थिक तंगी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित न हो। इस स्कॉलरशिप के जरिए फाउंडेशन महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहा है।
कहां की छात्राएं उठा सकेंगी लाभ
यह स्कॉलरशिप देशभर के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की छात्राओं को दी जाएगी। इसमें झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन राज्यों की छात्राएं यदि पात्रता पूरी करती हैं तो स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक छात्राओं को 30 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया
- इसके लिए फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट azimpremjifoundation.org पर जाना होगा।
- सबसे पहले वेबसाइट पर जाकर स्कॉलरशिप से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां पूछे गए सवालों का जवाब देना होगा।
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करके लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद छात्राओं को अपनी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करनी होगी और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर फॉर्म को सबमिट करना होगा।
- अंत में भविष्य की जरूरत को देखते हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखना होगा।
- यह भी पढ़ें : Multibagger Stock: इस पेनी स्टॉक ने कर दिया निवेशकों को मालामाल, दो महीने में 375% का दिया शानदार रिटर्न
स्कॉलरशिप से कम होगा खर्चों का बोझ
यह योजना उन लड़कियों के लिए बड़ी राहत है जो आगे पढ़ाई तो करना चाहती हैं, लेकिन आर्थिक कारणों से हिचकिचाती हैं। स्कॉलरशिप की राशि से उनकी फीस और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्चों का बोझ कम होगा। यह योजना न केवल छात्राओं को पढ़ाई में सहयोग देगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में भी मददगार साबित होगी।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



