Equilux 2025 India: कल होगा खगोलीय चमत्कार: दिन और रात रहेंगे बिल्कुल बराबर, जानें समय
Equilux 2025 India: नवरात्रि के दौरान 28 सितंबर की रात्रि और दिवस में मुकाबला बराबरी पर होने जा रहा है। सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक जितनी देर घड़ी का कांटा आगे चलेगा लगभग उतना ही समय सूर्यास्त से अगले सूर्योदय तक का रहने जा रहा है। सीधा कहे तो दिन और रात की अवधि में जरा भी अंतर नहीं रहेगा, बल्कि दोनों बराबर-बराबर रहेंगे।
इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि साल में सिर्फ दो बार होने वाली यह घटना खगोलविज्ञान में इक्वीलक्स कहलाती है। इसका संबध पृथ्वी के अपने अक्ष पर झुके हुये सूर्य की परिक्रमा करते रहने से है।
23 सितंबर को नहीं होती यह घटना
सारिका ने कहा कि अनेक सालों से सोशल मीडिया में 23 सितम्बर को दिन और रात पूरी तरह बराबर होने के बारे में प्रचारित किया जाता है जो कि सही तथ्य नहीं है। 23 सितम्बर की घटना में सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक उपर पहुंचता है। और इस दिन सूर्य ठीक पूर्व से उदित होता है।
इसे इक्वीनॉक्स कहा जाता है। उस दिन मध्य प्रदेश के नगरों में दिन और रात की अवधि में लगभग 400 से अधिक सेकंड का अंतर रहता है। इतने बड़े अंतर को बराबर कैसे मान सकते हैं।

एमपी में छह दिन बाद इक्वीलक्स
सारिका ने बताया कि मध्यप्रदेश के नगरों में 23 सितंबर की इक्वीनॉक्स की घटना के लगभग 6 वें दिन इक्वीलक्स की घटना होती है। राजस्थान तथा उत्तर भारत में यह घटना एक दिन पहले 27 सितंबर को होती है। तो महसूस कीजिये आज दिवस और रात्रि की बराबरी को अपने आसपास।

जानिये आपके शहर मे कब होगा दिन और कब होगी रात
भोपाल में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 11 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 10 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 40 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 20 सेकंड का अंतर होगा।
नर्मदापुरम में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 9 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 9 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 49 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 11 सेकंड का अंतर होगा।
- यह भी पढ़ें : MP Breaking News: मन्नत पूरी होने पर महिला ने जीभ काटकर कर दी देवी जी को अर्पित, सीधी का हैरतंगेज मामला
उज्जैन में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 17 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 17 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 41 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 19 सेकंड का अंतर होगा।
बड़वानी में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 20 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 20 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 12 घंटे 01 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 01 सेकंड का अंतर होगा।
रायसेन में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 9 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 9 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 39 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 21 सेकंड का अंतर होगा।
दमोह में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 01 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 01 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 20 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 40 सेकंड का अंतर होगा।
- यह भी पढ़ें : Cashless Treatment Scheme: सड़क हादसों में घायलों का इन अस्पतालों में होगा फ्री इलाज, कैशलेस उपचार योजना लागू
सागर में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 05 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 05 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 30 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 30 सेकंड का अंतर होगा।
सीहोर में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 12 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 11 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 11 घंटे 59 मिनिट और 41 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 19 सेकंड का अंतर होगा।
बैतूल में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 08 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 08 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 12 घंटे और 04 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 04 सेकंड का अंतर होगा।
छिंदवाड़ा में सूर्योदय प्रात: 6 बजकर 4 मिनिट पर होकर सूर्यास्त शाम 6 बजकर 4 मिनिट पर होगा। दिन की अवधि 12 घंटे और 02 सेकंड होगी। दिन और रात में सिर्फ 02 सेकंड का अंतर होगा।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



