Betul Mandi Bhav: बैतूल मंडी भाव 17 सितंबर: सोयाबीन बढ़ा, सरसों और मक्का के दाम गिरे, चना स्थिर
Betul Mandi Bhav: बैतूल कृषि उपज मंडी में आज 17 सितंबर को आवक में थोड़ी कमी दर्ज की गई है। इसके अलावा विभिन्न कृषि उपजों के भाव में भी उतार-चढ़ाव की स्थिति देखी गई। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव की यह स्थिति बनी रह सकती है।
सोयाबी व चना के Betul Mandi Bhav
आज बैतूल मंडी में कुल 2261 क्विंटल की आवक रही। सोयाबीन पीली की आवक 442 क्विंटल रही। इसके न्यूनतम भाव 3851 रुपये प्रति क्विंटल और अधिकतम भाव 4351 रुपये रहे। इस दिन सोयाबीन का प्रचलित भाव 4300 रुपये क्विंटल दर्ज हुआ। चने की आवक 18 क्विंटल रही, जहां न्यूनतम भाव 4851 रुपये और अधिकतम भाव 5200 रुपये थे। चने का प्रचलित भाव 5101 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
मक्का और गेहूं के Betul Mandi Bhav
मक्का की आवक 160 क्विंटल रही और इसका न्यूनतम भाव 1900 रुपये, अधिकतम भाव 2115 रुपये तथा प्रचलित भाव 2050 रुपये रहा। गेहूं की आवक 1629 क्विंटल रही और इसके भावों की स्थिति इस प्रकार रही: न्यूनतम 2501 रुपये, अधिकतम 2719 रुपये और प्रचलित भाव 2654 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसो और मूंग के Betul Mandi Bhav
सरसों की आवक आज 4 क्विंटल रही। सरसो का न्यूनतम, अधिकतम और प्रचलित भाव समान 5500 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मूंग की आवक 5 क्विंटल रही और इसके भाव 6701 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। मसूर की इस दिन कोई आवक नहीं रही। तुअर की आवक 3 क्विंटल रही और इसके भाव न्यूनतम से लेकर प्रचलित तक 4901 रुपये प्रति क्विंटल पर रहे।

16 सितंबर को यह थी मंडी में स्थिति
अब 16 सितंबर 2025 की स्थिति देखें। इस दिन मंडी में कुल 2276 क्विंटल की आवक दर्ज की गई। सोयाबीन पीली की आवक 318 क्विंटल रही। इसके भाव न्यूनतम 4000 रुपये, अधिकतम 4351 रुपये और प्रचलित भाव 4240 रुपये प्रति क्विंटल रहे। चने की आवक मात्र 6 क्विंटल रही और इसके भाव 5050 से 5200 रुपये के बीच रहे, जबकि प्रचलित भाव 5100 रुपये प्रति क्विंटल रहा।
मक्का व गेहूं के Betul Mandi Bhav
मक्का की आवक 200 क्विंटल रही। इसके न्यूनतम भाव 1976 रुपये और अधिकतम भाव 2090 रुपये रहे। प्रचलित भाव 2070 रुपये दर्ज हुआ। गेहूं की आवक 1720 क्विंटल रही और इसके भाव न्यूनतम 2491 रुपये, अधिकतम 2675 रुपये तथा प्रचलित 2655 रुपये रहे।
सरसो और मूंग के Betul Mandi Bhav
सरसो की आवक 8 क्विंटल रही। इसके भाव न्यूनतम 6101 रुपये और अधिकतम 6500 रुपये रहे। प्रचलित भाव 6200 रुपये रहा। मूंग की आवक 10 क्विंटल रही। इसके भाव न्यूनतम 5501 रुपये और अधिकतम 7300 रुपये रहे। प्रचलित भाव 7200 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज हुआ। उड़द की आवक 2 क्विंटल रही। इसके भाव 5501 से 5951 रुपये रहे और प्रचलित भाव 5951 रुपये रहा।
गुल्ली के Betul Mandi Bhav
तुअर की इस दिन कोई आवक नहीं हुई। गुल्ली की आवक 12 क्विंटल रही और इसके भाव न्यूनतम 3500 रुपये तथा अधिकतम 4000 रुपये रहे। प्रचलित भाव 4000 रुपये दर्ज हुआ।

भाव में इतनी कमी-बढ़ोतरी
अब दोनों दिनों की तुलना करें तो स्पष्ट होता है कि 17 सितंबर को सोयाबीन की आवक 442 क्विंटल रही, जो 16 सितंबर की 318 क्विंटल से अधिक है। हालांकि 17 सितंबर को न्यूनतम भाव 3851 रुपये तक गिर गए, जबकि 16 सितंबर को यह 4000 रुपये था। अधिकतम भाव दोनों दिनों में 4351 रुपये ही रहे। प्रचलित भाव 17 सितंबर को 4300 रुपये रहा, जो 16 सितंबर के 4240 रुपये से थोड़ा अधिक है।
- यह भी पढ़ें: MP Krishi Yantra Subsidy: किसानों को कृषि यंत्रों पर लाखों की सब्सिडी, शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया
चना के Betul Mandi Bhav की यह स्थिति
चना 16 सितंबर को केवल 6 क्विंटल आया था, जबकि 17 सितंबर को इसकी आवक बढ़कर 18 क्विंटल हो गई। न्यूनतम भाव 16 सितंबर को 5050 रुपये था, जो 17 सितंबर को घटकर 4851 रुपये पर आ गया। अधिकतम भाव 5200 रुपये दोनों दिनों में समान रहे। प्रचलित भाव में मामूली अंतर रहा, 16 सितंबर को 5100 रुपये और 17 सितंबर को 5101 रुपये दर्ज हुआ।
मक्का के Betul Mandi Bhav में गिरावट
मक्का की आवक 16 सितंबर को 200 क्विंटल रही थी, जबकि 17 सितंबर को यह घटकर 160 क्विंटल रह गई। इसके भावों में भी बदलाव हुआ। 16 सितंबर को न्यूनतम भाव 1976 रुपये और अधिकतम 2090 रुपये रहे, जबकि 17 सितंबर को न्यूनतम भाव घटकर 1900 रुपये हो गए और अधिकतम भाव 2115 रुपये तक पहुंचे। प्रचलित भाव 16 सितंबर को 2070 रुपये और 17 सितंबर को 2050 रुपये रहा।
- यह भी पढ़ें: PM Kisan Maandhan Yojana: पीएम किसान योजना के साथ हर महीने 3000 पेंशन भी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
गेहूं के स्थिर रहे Betul Mandi Bhav
गेहूं की आवक 16 सितंबर को 1720 क्विंटल रही, जबकि 17 सितंबर को यह घटकर 1629 क्विंटल रही। न्यूनतम भाव 16 सितंबर को 2491 रुपये था, जो 17 सितंबर को 2501 रुपये हो गया। अधिकतम भाव 16 सितंबर को 2675 रुपये और 17 सितंबर को 2719 रुपये दर्ज हुए। प्रचलित भाव 16 सितंबर को 2655 रुपये और 17 सितंबर को 2654 रुपये पर लगभग स्थिर रहे।
सरसो के Betul Mandi Bhav में भारी गिरावट
सरसों की आवक में भी अंतर देखने को मिला। 16 सितंबर को 8 क्विंटल सरसों आई थी, जबकि 17 सितंबर को यह घटकर 4 क्विंटल रह गई। भावों में भी फर्क देखा गया। 16 सितंबर को न्यूनतम भाव 6101 रुपये और अधिकतम 6500 रुपये रहे। प्रचलित भाव 6200 रुपये था। 17 सितंबर को सभी भाव समान होकर 5500 रुपये पर आ गए। यानी सरसों के भाव में काफी गिरावट देखी गई।
कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 17 सितंबर 2025 को आवक और भाव

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


