खेती किसानी

MP Krishi Yantra Subsidy: किसानों को कृषि यंत्रों पर लाखों की सब्सिडी, शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

MP Krishi Yantra Subsidy: मध्यप्रदेश में कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने एक बार फिर अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस बार 7 प्रमुख कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन मंगलवार 16 सितंबर 2025 से शुरू हो गए हैं।

ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल (https://farmer.mpdage.org/Home/Index) पर किसान हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्मार्ट सीडर, श्रेडर या मल्चर, बेलर, हे रेक या स्ट्रॉ रेक और स्लेशर जैसे उपकरणों के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों के आधार पर लक्ष्य तय किए जाएंगे और बाद में लॉटरी की तिथि घोषित की जाएगी। इस योजना के माध्यम से किसान सब्सिडी का लाभ उठाकर खेती को और आधुनिक बना सकते हैं।

इन किसानों को मिलेगा योजना का लाभ

इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश के किसी भी वर्ग के किसान उठा सकते हैं। शर्त यह है कि किसान के नाम पर ट्रैक्टर होना चाहिए। साथ ही जिन किसानों ने पिछले 5 वर्षों में इन उपकरणों पर किसी योजना से अनुदान लिया है, वे दोबारा पात्र नहीं होंगे।

MP Krishi Yantra Subsidy: किसानों को कृषि यंत्रों पर लाखों की सब्सिडी, शुरू हुए आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

कृषि यंत्रों के लिए सब्सिडी की दरें

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सामान्य वर्ग के किसानों के लिए अलग-अलग श्रेणी में सब्सिडी तय की गई है। लघु और सीमांत किसानों को इकाई लागत का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा, जबकि अन्य किसानों को 30 से 40 प्रतिशत तक का लाभ दिया जाएगा। पोर्टल पर उपलब्ध सब्सिडी कैलकुलेटर से किसान अनुमानित राशि की जानकारी ले सकते हैं।

विभिन्न यंत्रों पर अधिकतम सब्सिडी

  • हैप्पी सीडर पर किसानों को अधिकतम 86,350 रुपये तक का अनुदान मिलेगा। यह राशि टाइन की संख्या के अनुसार अलग-अलग है।
  • सुपर सीडर पर अधिकतम 1 लाख 20 हजार रुपये यानी लागत का 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा।
  • स्मार्ट सीडर पर किसानों को अधिकतम 90,200 रुपये का अनुदान मिल सकेगा।
  • श्रेडर और मल्चर पर अधिकतम 95,700 रुपये का लाभ मिलेगा। उपकरण के आकार के अनुसार राशि अलग-अलग है।
  • बेलर पर अधिकतम 6 लाख 66 हजार रुपये तक का अनुदान मिलेगा। इसमें बेलर के प्रकार और क्षमता के हिसाब से राशि तय की गई है।
  • हे रेक या स्ट्रॉ रेक पर अधिकतम 1 लाख 65 हजार रुपये तक सब्सिडी का प्रावधान है।
  • स्लेशर पर किसानों को अधिकतम 27,500 रुपये का लाभ मिल सकता है।

ध्यान देने योग्य बात यह है कि कैलकुलेटर पर दिखाया गया अनुमान वास्तविक अनुदान से भिन्न हो सकता है। यह राशि कई घटकों पर निर्भर करती है।

Krishi Yantra Subsidy MP: कृषि यंत्रों पर सरकार दे रही भारी भरकम सब्सिडी, शुरू हुए आवेदन, जल्द करें

पहले जमा करना होगा डिमांड ड्राफ्ट

किसानों को आवेदन करते समय धरोहर राशि के रूप में डिमांड ड्राफ्ट जमा करना अनिवार्य है। विभिन्न यंत्रों के लिए अलग-अलग राशि तय की गई है।

  • हैप्पी सीडर, सुपर सीडर और स्मार्ट सीडर के लिए 4500 रुपये का डीडी बनवाना होगा।
  • श्रेडर या मल्चर के लिए 5500 रुपये का डीडी जरूरी है।
  • बेलर के लिए 15 हजार रुपये का डीडी लगाना होगा।
  • हे रेक या स्ट्रॉ रेक के लिए 5000 रुपये का डीडी देना होगा।
  • स्लेशर के लिए 2000 रुपये का डीडी जमा करना अनिवार्य है।
  • डिमांड ड्राफ्ट जिले के सहायक कृषि यंत्री के नाम से बनवाना होगा। इसके बिना आवेदन मान्य नहीं होगा।

कृषि यंत्र लेने के लिए जरुरी दस्तावेज

योजना में आवेदन करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जाति प्रमाण पत्र, बी-1 की प्रति, बिजली कनेक्शन प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर जैसे दस्तावेज तैयार रखना होंगे।

यह है आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना का आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन है। किसान ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार ऑथेंटिकेशन आवश्यक है, जो कि केवल पंजीकृत फिंगरप्रिंट डिवाइस से ही संभव है। आवेदन करने के लिए किसान नजदीकी एमपी ऑनलाइन केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर पर भी जा सकते हैं।

यहां से प्राप्त कर सकते विस्तृत जानकारी

किसान योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी अपने जिले के सहायक कृषि यंत्री, कृषि अभियांत्रिकी कार्यालय या कृषि विकास विभाग के अधिकारियों से प्राप्त कर सकते हैं।


❓ FAQ – Madhya Pradesh Krishi Yantra Subsidy 2025

Q1. Madhya Pradesh Krishi Yantra Subsidy योजना में कौन-कौन से यंत्र शामिल हैं?
👉 हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, बेलर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, मल्चर और रीपर सहित कई आधुनिक कृषि यंत्र।

Q2. किसान इस योजना का लाभ कैसे ले सकते हैं?
👉 किसान E-Krishi Yantra Portal पर ऑनलाइन आवेदन करके सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं।

Q3. Krishi Yantra Subsidy का लाभ किन किसानों को मिलेगा?
👉 पंजीकृत और पात्र किसान, जिनके पास खेती योग्य भूमि है, योजना के लाभार्थी बन सकते हैं।

Q4. आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
👉 आधार कार्ड, भूमि के कागजात, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर आवश्यक हैं।

Q5. Krishi Yantra Subsidy 2025 की अंतिम तिथि क्या है?
👉 सरकार की ओर से तय की गई समय सीमा पोर्टल पर नोटिफिकेशन के जरिए जारी की जाती है।


देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button