Hemant Khandelwal Health: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की तबीयत बिगड़ी, रोड शो में मची अफरा-तफरी
Hemant Khandelwal Health: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनके गृह जिले बैतूल के आठनेर में रोड शो के दौरान यह घटना घटी। बताया जाता है कि वाहन के गेट में उनकी उंगलियों के चपेट में आने और डीजे के तेज शोर के कारण अचानक उन्हें चक्कर आ गए।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र के आठनेर नगर पहुंचने पर श्री खंडेलवाल का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बैतूल से आठनेर पहुंचने पर जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस दौरान आठनेर में वे रोड शो में शामिल हुए।
अचानक गेट बंद करने से दबी उंगलियां
इसी बीच भीड़ में वाहन में बैठते समय किसी कार्यकर्ता ने गेट बंद कर दिया। इस गेट में उनकी अंगुलियां चपेट में आने और डीजे के तेज शोर से अचानक चक्कर आ गया। इससे हड़कंप मच गया और उन्हें आनन फानन में निजी नर्सिंग होम ले जाया गया। उपचार के बाद उन्हें कुछ देर में छुट्टी दे दी गई। उनकी स्थिति में सुधार आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

दोबारा शामिल हुए रोड शो में
स्वास्थ्य में सुधार होते ही कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने दोबारा रोड शो में हिस्सा लिया और कार्यकर्ताओं का निराश नहीं किया। करीब 45 मिनट तक वे रोड शो में शामिल होकर आठनेर के लोगों का आभार जताते रहे। उन्होंने इस दौरान सभी का अभिवादन भी किया।
अब स्थिति सामान्य: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने बताया कि वाहन के गेट में अंगुली आने के कारण प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत थोड़ी बिगड़ी थी। लेकिन अस्पताल में कुछ देर रहने ेके बाद वे वापस रोड शो में आ गए। उनकी स्थिति अब एकदम सामान्य है।

भाजपा कार्यकर्ता आधारित संगठन: खंडेलवाल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री खण्डेलवाल ने विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित संगठन है। भाजपा संगठन में कार्यकर्ता ही सबसे बड़ी ताकत है। जनता की सेवा और संगठन को मजबूती देना ही हम पार्टी कार्यकर्ताओं का लक्ष्य है।
- यह भी पढ़ें : New Forelane Highway MP: मध्यप्रदेश के इस फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए 14 गांवों से ली जाएगी जमीन
सभी कार्यकर्ता, सिर्फ दायित्व बदलते हैं
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा देश का एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें सभी कार्यकर्ता होते हैं, सिर्फ दायित्व बदलते रहते हैं। इसलिए आप सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास और जनहितैषी कार्यों का लाभ जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी संगठन को और बुलंदियों तक ले जाएं।

सम्मान में कभी कमी नहीं आएगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री खण्डेलवाल ने कहा कि कार्यकताओं से मिले इस अपार प्रेम और आत्मीयता से मैं अभिभूत हूं। पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान में कभी भी कमी नहीं आने दूंगा। पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता ने जो प्यार व स्नेह दिया, उसका कर्ज जीवन भर नहीं उतार पाऊंगा। भाजपा एक परिवार है, मुझे पार्टी ने नया दायित्व सौंपा है, मैं आप सभी के सहयोग से इस दायित्व का निर्वहन करूंगा।
- यह भी पढ़ें : Ladli Behna Yojana: क्या वाकई अक्टूबर से लाड़ली बहनों को मिलेंगे 1500 रुपये या करना होगा इंतजार?
सभी के आशीर्वाद से मिला दायित्व
आप सभी कार्यकर्ताओं के प्रेम, आशीर्वाद से ही मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा। आज आप सभी कार्यकर्ताओं का जगह-जगह प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद मिला। हम सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन को और आगे ले जाने का कार्य करेंगे। भाजपा एक परिवार है और पार्टी कार्यकर्ता परिवार के सदस्य हैं। पार्टी संगठन और मजबूत हो, हर कार्यकर्ता को सम्मान महसूस हो, इस को लेकर पार्टी संगठन काम कर रहा है।

समाज व व्यापारिक संगठनों ने किया स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल का आठनेर मंडल में प्रवास के दौरान गांव-गांव में भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बैतूल विधानसभा के सिवनपाट नगर मंडल से कार्यकर्ताओं से मुलाकात शुरू की।
उन्होंने बोरपानी, सत्तूदेव जोड़ जावरा, धनोरा, सावंगी जोड़, गुड़खेड़ा में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
गलफट में कुनबी समाज, रिलायंस पेट्रोल पंप पर किराड़ समाज, गणवंत नगर, बस स्टैंड आठनेर के साथ जगदीश सेठ की दुकान के पास व्यापारिक संघ और सुधा सोनी की दुकान के पास मांझी समाज द्वारा स्वागत किया गया।
इसके साथ ही मातंग समाज चौक पर अल्पसंख्यक मोर्चा, बाजार चौक, नगर परिषद में स्वागत के बाद श्रीराम मंदिर में तुलादान के साथ साहू समाज द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं और विभिन्न समाज बंधुओं का अभिवादन किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकार्ताओं से मुलाकात के दौरान हनुमान मंदिर चौक पहुंचे, जहां माली समाज द्वारा स्वागत किया गया। इसके साथ ही श्री राजदीप चौक, महाले चौक, शिव मंदिर पर स्वागत किया गया। उन्होंने श्री गावंडे निवास पहुंचकर वरिष्ठजनों से मुलाकात की और ग्राम गुणखेड़ में स्वर्गीय श्यामराव मकोड़े के निवास पहुंचकर उनके परिजनों से सौजन्य भेंट की।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



