MP IAS IPS Transfer: एमपी में फिर 44 आईएएस-आईपीएस अफसरों के तबादले, कई जिलों के कलेक्टर-एसपी बदले
MP IAS IPS Transfer: मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने सोमवार को प्रशासनिक और पुलिस अफसरों के ताबड़तोड़ अंदाज में तबादले किए। इसमें कई जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी इधर से उधर किए गए हैं। कल दोपहर से लेकर देर रात तक तबादला एक्सप्रेस दौड़ती रही।
राज्य सरकार ने पहले दोपहर में 20 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे। इसके बाद 14 आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। तबादलों का दौर यहीं नहीं थमा बल्कि देर रात को सबसे बड़ी तबादला सूची (MP IAS IPS Transfer) जारी हो गई। इसमें एक साथ 30 आईपीएस अफसरों को स्थानांतरित किया गया। जिसमें कई जिलों के एसपी भी प्रभावित हुए।
आईपीएस अफसरों की तबादला सूची (MP IAS IPS Transfer)
गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव ने देर रात आईपीएस अफसरों की तबादला सूची (MP IAS IPS Transfer) जारी की। इस सूची में 30 अफसरों का नाम है। इस सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं। पहले इसी सूची पर नजर डालते हैं और देखते हैं पुलिस महकमे में क्या-क्या बदलाव हुए हैं-
- नगरीय पुलिस भोपाल (जोन-3) में पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो भोपाल के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह को पुलिस आयुक्त (जोन-2) नगरीय भोपाल के रूप में पदस्थ किया गया है।
- सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल शैलेंद्र सिंह चौहान को पुलिस अधीक्षक रीवा के रूप में पदस्थ किया गया है।
- सेनानी 23वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल कुमार प्रतीक को पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नगरीय पुलिस इंदौर बनाया गया है।
- सेनानी 14वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर शिव दयाल को पुलिस अधीक्षक झाबुआ के रूप में पदस्थ किया गया है।

- सेनानी 14वीं वाहिनी, विसबल मुरैना रघुवंश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर के रूप में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भोपाल प्रमोद कुमार सिन्हा को सेनानी, 23वीं वाहिनी, विसबल, भोपाल के रूप में पदस्थ किया गया है।
- सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल विजय भागवानी को पुलिस अधीक्षक उमरिया के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल झारिया को सुनानी, 5वीं वाहिनी, विसबल, मुरैना के रूप में पदस्थ किया गया है। पुलिस अधीक्षक (रेल) इंदौर संतोष कोरी को पुलिस अधीक्षक सीधी के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम गुरूकरण सिंह को सेनानी, 24वीं वाहिनी, विसबल, जावरा रतलाम के रूप में पदस्थ किया गया है।

- पुलिस अधीक्षक पन्ना साईंकृष्ण एस थोटा को पु़लिस अधीक्षक नर्मदापुरम के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक सतना आशुतोष को पुलिस उपायुक्त (जोन-1) नगरीय पुलिस भोपाल के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक खरगौन धर्मराज मीना को सेनानी, 32वीं वाहिनी, विसबल, उज्जैन के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस उपायुक्त, जोन-3, नगरीय पुलिस इंदौर हंसराज सिंह को पुलिस अधीक्षक सतना के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमती निवेदिता नायडू को पुलिस अधीक्षक पन्ना के रूप में पदस्थ किया गया है।
- सहायक पुलिस महानिरीक्षक (विसबल) पुलिस मुख्यालय भोपाल सुनील तिवारी को सेनानी, 36 वीं वाहिनी, विसबल, बालाघाट के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक श्योपुर वीरेंद्र जैन को पुलिस अधीक्षक बैतूल के रूप में पदस्थ किया गया है।
- सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल संजीव कुमार सिन्हा को सेनानी, 14वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर के रूप में पदस्थ किया गया है।
- सहायक पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल रामशरण प्रजापति को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भोपाल बनाया गया है।
- पुलिस अधीक्षक झाबुआ पद्म विलोचन शुक्ला को पुलिस अधीक्षक (रेल) इंदौर बनाया गया है।
- पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास को पुलिस उपायुक्त (आसूचना एवं सुरक्षा), नगरीय पुलिस इंदौर के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक मैहर सुधीकर कुमार अग्रवाल को पुलिस अधीक्षक श्योपुर के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस उपायुक्त (जोन-2) नगरीय पुलिस भोपाल संजय कुमार अग्रवाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, मप्र पुलिस अकादमी, भौंरी, भोपाल बनाया गया है।
- सेनानी, 36वीं वाहिनी, विसबल, बालाघाट अवधेश प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक मैहर के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक सीधी रवींद्र वर्मा को पुलिस अधीक्षक खरगौन के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे को पुलिस उपायुक्त, (जोन-3) नगरीय पुलिस, भोपाल के रूप में पदस्थ किया गया है।
- पुलिस उपायुक्त, जोन-1, नगरीय पुलिस भोपाल शशांक को पुलिस अधीक्षक हरदा बनाया गया है।
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा आयुष गुप्ता को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर बनाया गया है।
- अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्रीमती विदिता डागर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर बनाया गया है।
- यह भी पढ़ें : Aadhaar Card Download on WhatsApp: व्हाट्सऐप पर आधार कार्ड डाउनलोड की नई सुविधा, जानिए आसान तरीका
इन आईएएस अफसरों के हुए स्थानारण (MP IAS IPS Transfer)
इससे पहले आईएएस अफसरों की तबादला सूची जारी की गई थी। इसमें 14 अफसरों का स्थानांतरण (MP IAS IPS Transfer) किया गया। यह सूची मुख्य सचिव अनुराग जैन द्वारा जारी की गई। आईएं देखते हैं इस स्थानांतरण आदेश में कौन-कौन से अधिकारी प्रभावित हुए-
- जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े इंदौर संभाग आयुक्त बनाए गए हैं।
- इंदौर संभाग आयुक्त दीपक सिंह विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल बनाए गए हैं।
- विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी सह सचिव मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग, भोपाल अभिषेक सिंह मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग में सचिव बनाए गए हैं।
- इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त उज्जैन संभाग, उज्जैन तथा मेला अधिकारी सिंहस्थ मेला उज्जैन बनाए गए हैं।
- जबलपुर कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त जनसंपर्क मध्यप्रदेश बनाए गए हैं।

- नगर पालिक निगम इंदौर के आयुक्त शिवम वर्मा इंदौर कलेक्टर बनाए गए हैं।
- आगर मालवा कलेक्टर राघवेंद्र सिंह जबलपुर कलेक्टर बनाए गए हैं।
- कटनी कलेक्टर दिलीप कुमार यादव को नगर पालिक निगम इंदौर के आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है।
- बड़वानी कलेक्टर सुश्री गुंचा सनोवर को मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाया गया है।
- मुख्य सचिव कार्यालय में उप सचिव आशीष तिवारी कलेक्टर कटनी बनाए गए हैं।

- जिला पंचायत उज्जैन की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयति सिंह को कलेक्टर बड़वानी बनाया गया है।
- आयुक्त नगर पालिक निगम जबलपुर श्रीमती प्रीति यादव को कलेक्टर आगर मालवा बनाया गया है।
- नगर प्रशासन एवं विकास मध्यप्रदेश में अपर आयुक्त डॉ. परीक्षित संजयराव झाड़े मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर बनाए गए हैं।
- मुख्य कार्यपालन अधिकारी, इंदौर विकास प्राधिकरण, इंदौर रामप्रकाश अहिरवार को नगर पालिक निगम, जबलपुर के आयुक्त के रूप में पदस्थ किया गया है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



