Betul Proof Range विस्तार को लेकर कलेक्टर से मिले ग्रामीण, मिली यह जानकारी
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के अनुसूचित क्षेत्रों में प्रूफ रेंज विस्तार (Betul Proof Range) और शाहपुर ब्लॉक के 11 गांवों के विस्थापन को लेकर पिछले दिनों फैली चर्चाओं और विरोध प्रदर्शनों पर कलेक्टर, नरेंद्र सुर्यवंशी ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। कलेक्टर ने कहा कि प्रूफ रेंज जैसी कोई भी योजना उनके संज्ञान में नहीं है। न तो उन्हें रक्षा मंत्रालय से और न ही किसी अन्य विभाग से इस संबंध में कोई पत्र प्राप्त हुआ है।
गौरतलब है कि बीते दिनों चिचोली, शाहपुर और घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के लगभग 500 से अधिक ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रूफ रेंज विस्तार का विरोध किया था और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों का कहना था कि शाहपुर ब्लॉक के कई गांव विस्थापन की जद में आ सकते हैं।
Betul Proof Range को लेकर स्थिति की स्पष्ट
इसके बाद सोमवार 1 सितंबर को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल युवा नेता और समाजसेवी कमलेश यादव के नेतृत्व में कलेक्टर से मिला, जहां कलेक्टर ने स्वयं स्थिति स्पष्ट की। कमलेश यादव ने बताया कि मुलाकात के दौरान कलेक्टर श्री सुर्यवंशी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस विषय को लेकर जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उन पर ध्यान न दें।

- यह भी पढ़ें : Betul Proof Range Expansion: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का प्रूफ रेंज को लेकर बड़ा बयान, कही यह बात…
Betul Proof Range संबंधी कोई कार्रवाई नहीं
उन्होंने स्पष्ट कहा कि बैतूल जिले में प्रूफ रेंज जैसी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। यदि भविष्य में इस संबंध में कोई प्रस्ताव आता है तो उसकी जानकारी प्रशासनिक स्तर पर औपचारिक रूप से दी जाएगी। कलेक्टर के इस आश्वासन से ग्रामीणों में काफी हद तक राहत महसूस की गई है।
Betul Proof Range को लेकर यह चेतावनी
हालांकि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि यदि भविष्य में इस तरह की कोई कोशिश होती है तो वे लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से उसका विरोध करेंगे।
प्रतिनिधि मंडल में यह थे शामिल
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, सरपंच शीतलझीरी धनराज सिंह इवने, सरपंच खोखरा यशवंत सिंह धुर्वे, जनपद सदस्य पिंटू वरकड़े, जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े, देवचंद्र यादव टेमरा, अविनाश भलावी टेमरा, कमलेश काकोडिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
- यह भी पढ़ें : Majedar Jokes: बीबी- मैं कैसी लग रही हूं, पति का जवाब सुन ठहाके लगाओगे, पढ़ें मजेदार जोक्स
Betul Proof Range: पूर्व विधायक भी सक्रिय
गौरतलब है कि घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पूर्व विधायक मंगल सिंह धुर्वे ने भी गत दिनों प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुलाकात कर घोड़ाडोंगरी विधानसभा के प्रभावित ग्रामों की चिंता उनसे साझा की। मंगल सिंह धुर्वे ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल को अवगत कराया कि प्रूफ रेंज विस्तार और नए फायरिंग रेंज निर्माण की खबरों ने ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है।

Betul Proof Range को लेकर इन ग्रामों में दहशत
इनमें विशेष रूप से टेमरामाल, टेमरा रैयत, खदारा, रामपुरमाल, मलाजपुर, चिचोली, चिखली, धप्पा, सेहरा, झारकुंड और खदडू गांव शामिल हैं। इन गांवों के लोग पिछले कई दिनों से विस्थापन की आशंका को लेकर आंदोलन और विरोध जता रहे हैं।
Betul Proof Range पर प्रदेश अध्यक्ष का आश्वासन
मंगल सिंह धुर्वे की बात सुनने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्पष्ट आश्वासन दिया था कि प्रूफ रेंज विस्तार निरस्त कराने की कोशिश करेंगे, और किसी भी गांव को विस्थापन की स्थिति का सामना नहीं करना पड़े ऐसा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि इन गांवों की सुरक्षा और अस्तित्व को कोई खतरा नहीं है।
- यह भी पढ़ें : Betul News Today: झल्लार पेट्रोल पंप प्रकरण: रिश्वतखोरी के आरोप में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निलंबित
सरकार के समक्ष रखेंगे Betul Proof Range का मुद्दा
प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी भरोसा दिलाया था कि केंद्र और राज्य स्तर पर इस मामले को गंभीरता से रखा जाएगा और ग्रामीणों के हितों की रक्षा सुनिश्चित होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि वे घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभावित ग्रामों के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।
जिले में Betul Proof Range का लगातार विरोध
गौरतलब है कि बीते दिनों प्रूफ रेंज विस्तार की खबरें सामने आने के बाद जिले में विरोध की लहर उठी थी। बैतूल, चिचोली, घोड़ाडोंगरी और आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रैली निकाली थी और विस्थापन विरोधी ज्ञापन सौंपा था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए पत्र ने इस विवाद को और गहरा दिया था।अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनके गांव सुरक्षित रहेंगे।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



