मध्यप्रदेश अपडेट

MP heavy rain alert: एमपी मौसम अलर्ट: नीमच-मंदसौर में अति भारी बारिश, 11 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

MP heavy rain alert: मध्यप्रदेश में इन दिनों 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और एक मानसून ट्रफ का असर बना हुआ है। यही कारण है कि प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। आज शनिवार को भी प्रदेश के 2 जिलों नीमच और मंदसौर में अति भारी और 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। वहीं 25 अगस्त से एक और लो प्रेशर एरिया बनने वाला है। इसका भी असर प्रदेश पर पड़ेगा।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ सूरतगढ़, रोहतक, फतेहगढ़, गया, दीघा से होकर पूर्व-दक्षिण पूर्व दिशा में उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तरप्रदेश और पश्चिम बंगाल में ऊपरी हवा के चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। इन सबके असर से प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है।

शनिवार को इन जिलों के लिए अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार को 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं, शिवपुरी, मुरैना, गुना, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में भारी बारिश हो सकती है। अगले 3 दिन तक तेज बारिश का दौर बना रहेगा।

रविवार को इन जिलों में भारी वर्षा

रविवार को भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के श्योपुर, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 24 घंटों में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है।

शुक्रवार को इन जिलों में बरसे बदरा

इससे पहले शुक्रवार को भी प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी रहा। बालाघाट के मलाजखंड में सवा इंच बारिश हुई। मंडला में करीब 1 इंच पानी गिरा। पचमढ़ी में पौन इंच, नरसिंहपुर और श्योपुर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। इसी तरह भोपाल, मऊगंज, मंदसौर, मंडला, सिवनी, नर्मदापुरम, श्योपुर, राजगढ़, शाजापुर, बड़वानी, रतलाम, बैतूल, दतिया, गुना, इंदौर, पचमढ़ी, उज्जैन, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, रीवा, सागर, टीकमगढ़, उमरिया, सिवनी में भी तेज बारिश हुई।

प्रदेश में अभी तक बारिश की स्थिति

मध्य प्रदेश में इस सीजन में अभी तक औसत 33.6 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश में 16 जून को मानसून ने आमद दी थी। अब तक 27.4 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.2 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। यानी, अब तक 81 प्रतिशत पानी गिर चुका है। हालांकि कुछ जिलों में अभी बारिश का आंकड़ा औसत से काफी पीछे चल रहा है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button