मध्यप्रदेश अपडेट

Indore Betul Highway Accident: इंदौर-बैतूल हाईवे पर भीषण हादसा, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल

Indore Betul Highway Accident: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर सोमवार की रात कन्नौद के शमशान घाट के पास एक भीषण हादसा हो गया। यहां एक कार और डंपर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के निवासी मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं परिवार के मुखिया गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें इंदौर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार लोग बैतूल जिले के चिचोली तहसील के चिरापाटला गांव के रहने वाले थे। यह लोग इंदौर से अपने गांव चिरापाटला वापस लौट रहे थे। इसी बीच कन्नौद में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

दो लोगों की मौके पर ही हुई मौत (Indore Betul Highway Accident)

इस हादसे में कार में सवार 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी बाई आर्य और उनके बेटे चेतन आर्य के रूप में हुई है। वहीं कार चला रहे प्रमोद आर्य की हालत गंभीर है। उन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

Death In Accident : दो सड़क हादसे, कार की टक्कर से वृद्धा और युवक की मौत, युवती घायल

दरवाजे काटकर निकाला गया बाहर (Indore Betul Highway Accident)

हादसे की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। उन लोगों ने फौरन कार के दरवाजे काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लोगों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि वे तुरंत घटना स्थल की ओर दौड़े। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Indore Betul Highway Accident)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button