बैतूल अपडेट

Samta Express Loot Case: समता एक्सप्रेस में लूटपाट: महाराष्ट्र के 4 आरोपी गिरफ्तार, यात्री से छीने रुपये

Samta Express Loot Case: बैतूल। समता एक्सप्रेस के जनरल कोच में रविवार को लूटपाट की एक गंभीर घटना सामने आई है। आरपीएफ ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है। सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

बैतूल आरपीएफ थाना प्रभारी राजेश बनकर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि समता एक्सप्रेस संख्या 12807 के जनरल कोच में चार अज्ञात आरोपियों द्वारा एक यात्री कमलेश कुमार कुशवाहा के साथ मारपीट कर उससे रुपए छीनकर डोड़रामोहर स्टेशन पर उतर जाने की सूचना उन्हें मिली थी।

उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ नागपुर मनोज कुमार एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त कुमार कुरूप का मार्गदर्शन लेकर उप स्टेशन प्रबंधक डोड़रामोहर को सूचित कर ऑन ड्यूटी पॉइंट्समेन को स्टेशन पर कोई भी बाहरी संदिग्ध व्यक्ति नजर आने पर उन पर निगरानी रखने को कहा।

पुलिस बल के साथ पहुंचे मौके पर (Samta Express Loot Case)

इसके साथ ही पुलिस चौकी भौंरा, आरपीएफ घोड़ाडोंगरी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, सीआईबी आमला के उप निरीक्षक बदन सिंह मीणा, आरपीएफ आमला एवं जिला पुलिस बल के साथ डोड़रामोहर स्टेशन पर पहुंचे।

घेराबंदी कर पकड़ा आरोपियों को (Samta Express Loot Case)

श्री बनकर ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की घेराबंदी कर लूट की घटना में शामिल संदिग्ध चारों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार आरोपियों में यह शामिल (Samta Express Loot Case)

गिरफ्तार आरोपियों में रज्जन पुत्र सुरेश प्रजापति (19) निवासी शिव नगर नागपुर, अजय पुत्र शिव पूजन भारती (33) कामठी नागपुर, मोहम्मद यूनिस पुत्र सिराज शेख (22) शिवनी टेकरी नागपुर एवं अमन विशनदेव साहनी (21) निवासी यादव नगर कामठी नागपुर शामिल हैं। आरोपियों के पास से लूटी गई राशि 1200 रुपए बरामद भी कर लिए।

जीआरपी कर रही मामले की जांच (Samta Express Loot Case)

जीआरपी थाना इटारसी में यात्री कमलेश कुमार कुशवाहा की शिकायत पर शून्य पर बीएनएस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर क्षेत्राधिकार के अनुसार मामला जीआरपी आमला को आगामी कार्रवाई के लिए मामला स्थानांतरित कर दिया। (Samta Express Loot Case)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button