मंडी भाव

Betul Mandi Bhav 18 August: बैतूल मंडी में मक्का, मूंग और सरसो के भाव में भारी गिरावट, देखें ताजा रेट

Betul Mandi Bhav 18 August: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज 4906 बोरे की आवक हुई है। यह 14 अगस्त के मुकाबले थोड़ी कम है। आज सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 2569 बोरे हुई। इसके अलावा पीले सोयाबीन की 1753, चना की 26, मक्का की 383, सरसो की 7, मूंग की 13, तुअर की 1 और गुल्ली की 154 बोरे की आवक हुई।

बैतूल मंडी में आज कई कृषि उपजों के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इनमें मूंग, मक्का और सरसो प्रमुख रूप से शामिल हैं। मक्का के अधिकतम भाव 14 अगस्त को 2600 रुपये थे। वहीं आज इसके अधिकतम भाव 2250 रुपये तक ही जा सके।

betul mandi bhav today

मूंग और सरसो की यह स्थिति (Betul Mandi Bhav 18 August)

इसी तरह सरसो के अधिकतम भाव 14 अगस्त को 6750 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 6220 रुपये तक ही जा पाए हैं। यदि मूंग की बात करें तो वह 14 अगस्त को 7400 रुपये तक गए थे। वहीं आज मूंग के अधिकतम भाव 7100 रुपये तक ही जा पाए हैं।

betul mandi bhav

गेहूं के भाव में थोड़ा इजाफा (Betul Mandi Bhav 18 August)

इसके विपरीत गेहूं के भाव में आज थोड़ा इजाफा देखा गया है। 14 अगस्त को गेहूं के भाव 2755 रुपये थे। वहीं आज गेहूं के अधिकतम भाव 2759 रुपये तक गए हैं। इसी तरह चना के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। चना 14 अगस्त को 5699 रुपये तक गया था, वहीं आज यह 5700 रुपये तक पहुंचा है।

सोयाबीन के दाम भी हुए कम (Betul Mandi Bhav 18 August)

बैतूल मंडी में आज सोयाबीन के दाम में भी कमी देखी गई। सोयाबीन के भाव 14 अगस्त को 4850 रुपये तक गए थे। वहीं आज यह 4801 रुपये तक ही जा पाए।

तुअर और गुल्ली के यह भाव (Betul Mandi Bhav 18 August)

तुअर और गुल्ली के भाव देखें तो गुल्ली के भाव में थोड़ा बढ़ोतरी हुई है जबकि तुअर के भाव यथावत है। तुअर के अधिकतम भाव 14 अगस्त को 5000 रुपये थे, जबकि आज भी इसके भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुल्ली के भाव 14 अगस्त को 4848 रुपये तक गए थे। वहीं आज इसके भाव 4860 रुपये तक पहुंचे।

कृषि उपज मंडी में 18 अगस्त 2025 की आवक और भाव (Betul Mandi Bhav 18 August)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button