Bike Accident in Multai: दो मोटर साइकिलों में हुई भिड़ंत, तीन लोग घायल, जिला अस्पताल रेफर
विजय सावरकर, मुलताई (Bike Accident in Multai)। मुलताई-मासोद मार्ग पर ग्राम सांडिया जोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका मुलताई अस्पताल में प्राथमिक इलाज कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर में ग्रामीण अंचल में फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले नगर के गायत्री नगर निवासी हवलदार पिता मंचन सिंह नायक 55 साल बाइक पर सवार होकर मासोद से मुलताई आ रहे थे। वहीं ग्राम गोरेगांव झल्लार निवासी श्रीराम पिता गोविंद यादव 24 साल और सोनू पिता किसन 23 साल बाइक पर सवार होकर मुलताई से मासोद की ओर जा रहे थे।

सांडिया जोड़ के पास हुआ हादसा (Bike Accident in Multai)
मार्ग में स्थित ग्राम सांडिया जोड़ के आगे मोड पर विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइक में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार, हवलदार नायक, श्री राम और सोनू बाइक समेत मार्ग पर गिरकर घायल हो गए। तीनों के पैर में गंभीर चोट आई।

एंबुलेंस से लाया गया अस्पताल (Bike Accident in Multai)
दुर्घटना की सूचना पर डायल 112 वाहन मौके पर पहुंचा। वाहन में पदस्थ नगर सैनिक नारायण मालवीय ने बताया तीनों घायलों को एंबुलेंस की सहायता से नगर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां तीनों का उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल रेफर किया है। (Bike Accident in Multai)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



