बैतूल अपडेट

Betul Independence Day Celebration: बैतूल में धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस, प्रभारी मंत्री ने ली परेड सलामी

Betul Independence Day Celebration: बैतूल। देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर मुख्य समारोह शुक्रवार को बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के राज्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। आकर्षक परेड प्रस्तुति के बाद उन्होंने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी तथा पुलिस अधीक्षक निश्चल एन झारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश वाचन को बड़ी एलईडी के माध्यम से देखा व सुना गया। सभी ने पूरे मनोयोग से मुख्यमंत्री के संदेश को देखा और सुना। स्वतंत्रता दिवस का यह पर्व पूरे जिले में देशभक्ति, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संगठनों द्वारा भी ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति गीतों के आयोजन किए गए।

प्रभारी मंत्री ने किया कार्यक्रम को संबोधित (Betul Independence Day Celebration)

जिला स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिले के सभी नागरिकों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे जिले की अपनी क्षमताएं, आकांक्षाएं, अवसर और चुनौतियां हैं। यही हमारे जिले को विशेष बनाती हैं। पवित्र ताप्ती नदी के उद्गम स्थल और समृद्ध आदिवासी संस्कृति की धरोहर को संजोए हुए हमारा जिला बैतूल पिछले एक वर्ष में विकास के नए आयाम स्थापित करने में सफल रहा है।

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में बैतूल अग्रणी (Betul Independence Day Celebration)

उन्होंने कहा कि बैतूल जिला राजस्व प्रकरणों के निराकरण में अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत निरामय योजना के अंतर्गत 12 लाख 9 हजार से अधिक पात्र व्यक्तियों के कार्ड बनाकर 100 प्रतिशत से अधिक लक्ष्य प्राप्त किया है। राष्ट्रीय टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में 554 में से 219 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हुई और हमें राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ है। सिकल सेल स्क्रीनिंग में करीबन 6 लाख 80 हज़ार लोगों की जांच की गई है।

इसके अलावा जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत 2 लाख 65 हजार किसानों को कुल 1 हजार 579 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित हुई। वर्ष 2024-25 में आयोजित राजस्व महाभियान में 79 हजार से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण कर राजस्व कार्यों को गतिशीलता प्रदान की गई है।

देश मेरा रंगीला पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति (Betul Independence Day Celebration)

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल सदर के विद्यार्थियों ने देश मेरा रंगीला गीत पर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके अलावा विद्यार्थियों ने राजस्थानी के कालबेड़ियां, महाराष्ट्र के लावणी, पंजाब के भंगडा, मप्र के गोंडी, असम बिहु, हरियाणा के हरियाणवी गीत पर भी प्रस्तुति दी। द मानसरोवर स्कूल बडोरा के विद्यार्थियों ने ओ माय मेरे देश की आजादी का सवेरा लाने का रोशन सा ख्वाब सजाये गीत के बोल पर तथा सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा के विद्यार्थियों ने ये तो कश्मीर है इसकी फिजा का क्या कहना, देश दुल्हन है ऑपरेशन सिंदूर को दर्शाता है, माई तेरी मिट्टी बुलाए हम तिरंगा ओढ़ कर आए गीत के बोल पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार आरडी पब्लिक स्कूल कालापाठा के विद्यार्थियों ने आज सिंह गरजेगा, मैंने लगाया बसंती रंग गीत के बोल पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।

विजेता विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत (Betul Independence Day Celebration)

मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी ने विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया के साथ इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों तथा शासकीय सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरस्वती विद्या मंदिर कालापाठा बैतूल ने प्रथम स्थान, मानसरोवर स्कूल बडोरा ने द्वितीय स्थान तथा आरडी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

दायित्वों के निर्वहन पर अधिकारियों का सम्मान (Betul Independence Day Celebration)

प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने वन विभाग की योजनाओं के साथ-साथ सौंपे गए अन्य दायित्वों का निर्वहन करने पर वन मंडल अधिकारी नवीन गर्ग, निर्वाचन एवं नजूल पत्तों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद, ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर का जिले में सफलतापूर्वक क्रियान्वयन कर प्रदेश में बैतूल जिले की प्रथम स्थिति आने पर जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र अधिकारी श्रीमती रचना श्रीवास्तव, सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत वर्ष-2025 में सर्वाधिक पूर्ण शिकायतों का निराकरण करने पर प्रबंधक कुमारी नीता निगम, अपने पदीय कर्तव्यों का उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य संपादन के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी रोमित उइके, लेबर रूम में सर्विस क्वालिटी बेहतर प्रोवाइड करने एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण प्राप्त करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला, जिले की 219 ग्राम पंचायत को टीवी मुक्त होने राज्य स्तर पर मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने के सराहनीय कार्य करने पर जिला क्षय अधिकारी डॉ. आनंद मालवीय को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। पदीय दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के भृत्य नारायण खवादे और सीताराम बारस्कर, शिक्षा विभाग के भृत्य बलिराम दहीकर, तहसील कार्यालय चिचोली के भृत्य जितेंद्र झरबडे, तहसील कार्यालय घोड़ाडोंगरी के भृत्य रवि पवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आकर्षक परेड के लिए बलों की टुकड़ियां पुरस्कृत (Betul Independence Day Celebration)

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत करने वाली विभिन्न बलों की टुकड़ियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। परेड में ग्रुप ए में वन विभाग बैतूल ने प्रथम स्थान, जिला पुलिस बल बैतूल ने द्वितीय स्थान तथा जिला होमगार्ड बैतूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार परेड ग्रुप बी में एनसीसी सीनियर डिवीजन जेएच कॉलेज बैतूल ने प्रथम स्थान, एनसीसी जूनियर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय बैतूल ने द्वितीय स्थान तथा राष्ट्रीय सेवा योजना संयुक्त इकाई जेएच कॉलेज बैतूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

परेड ग्रुप सी में शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल ने प्रथम स्थान, आरडी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान तथा सरस्वती स्कूल कालापाठा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। परेड डी ग्रुप में ट्रैफिक वार्डन बैतूल ने प्रथम स्थान, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल गंज रेड क्रॉस ने द्वितीय स्थान तथा लिटिल फ्लावर स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सहायक कमांडर गजेंद्र केन, मुख्य कमांडर शैफा हासमि, पुलिस बैंड दल, पुलिस विभाग विशेष शस्त्र बल को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

देहदान करने पर परिजनों को किया सम्मानित (Betul Independence Day Celebration)

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने स्व. ललित कुमार जैन के मरणोपरांत उनके पुत्र विवेक जैन द्वारा उनके पिता की देह को मानव परोपकार के लिए चिकित्सकीय अनुसंधान के लिए मेडिकल कॉलेज को देहदान करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्व. सूरत लाल सरले के मरणोपरांत उनके पुत्र ओमप्रकाश सरले द्वारा उनके पिता की देह को मानव परोपकार के लिए चिकित्सकीय अनुसंधान के लिए मेडिकल कॉलेज को देहदान करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का सम्मान (Betul Independence Day Celebration)

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों, शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। इस दौरान विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वती बारस्कर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, सुधाकर पवार, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया, सीईओ जिला पंचायत अक्षत जैन सहित विभागीय अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कृष्ण हजारे ने किया। (Betul Independence Day Celebration)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button