मध्यप्रदेश अपडेट

MP heavy rain alert: एमपी में फिर झमाझम, आज 3 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 में यलो अलर्ट, कई सिस्टम एक्टिव

MP heavy rain alert: एक बार फिर कई वेदर सिस्टम एक्टिव हो गए हैं। इसी का नतीजा है कि अब एक बार फिर मध्यप्रदेश पानी-पानी होने की राह पर चल पड़ा है। आज गुरुवार को भी प्रदेश के 3 जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज और 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आने वाले दिनों में भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार वर्तमान में ओडिशा-बंगाल में निम्र दबाव का क्षेत्र बना है जिससे चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। इसी क्षेत्र में एक मानसून ट्रफ है जो निम्र दबाव के क्षेत्र के केंद्र तक पहुंच रही है। कच्छ क्षेत्र में एक चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। पूर्व-पश्चिम ट्रफ बंगाल की खाड़ी से कच्छ से लगे पूर्वोत्तर अरब सागर तक और पश्मिोत्तर बंगाल की खाड़ी पर बने निम्र दबाव क्षेत्र से जुड़े चक्रवातीय परिसंचरण से होकर दक्षिण की ओर झुकी है। पश्चिमोत्तर उत्तरप्रदेश और हरियाणा में एक चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। पूर्वी उत्तरप्रदेश में भी एक चक्रवातीय परिसंचरण एक्टिव है। एक ट्रफ पूर्वी उत्तरप्रदेश में एक्टिव है।

17 अगस्त तक झमाझम होगी बारिश (MP heavy rain alert)

एक साथ इतने सिस्टम एक्टिव होने का ही नतीजा है कि आने वाले कई दिनों तक प्रदेश में झमाझम बारिश होती रहेगी। कई जिलों में अति भारी और भारी बारिश का दौर बना रहेगा। अगस्त के दूसरे पखवाड़े में तेज बारिश का दौर शुरू होगा, जो आखिरी तक चलता रहेगा। ऐसे में कई जिलों में बारिश का कोटा अगस्त में ही पूरा हो जाएगा।

आज इन जिलों के लिए चेतावनी (MP heavy rain alert)

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बैतूल, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिलों में अति भारी बारिश हो सकती है। इन जिलों में 115.6 से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं इंदौर, उज्जैन, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, श्योपुर और शिवपुरी में भारी बारिश होने का अनुमान है। यहां अगले 24 घंटे में 64.5 से 115.5 मिलीमीटर बारिश हो सकती है जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया है।

शुक्रवार को इन जिलों में है अलर्ट (MP heavy rain alert)

शुक्रवार को प्रदेश के रतलाम, उज्जैन और धार जिलों में अत्यधिक भारी होने की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। वहीं नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगौन, बुरहानपुर, इंदौर, खंडवा, हरदा, देवास, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नर्मदापुरम, रायसेन, सिहोर, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, राजगढ़, सिवनी, मंडला, बालाघाट जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को इन जिलों में हुई बारिश (MP heavy rain alert)

प्रदेश में बुधवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। इस बीच 17 जिलों में बारिश हुई। उमरिया और कटनी जिलों में अति भारी और डिंडोरी जिले में भारी बारिश दर्ज की गई। बैतूल और बालाघाट के मलाजखंड में पौन इंच पानी गिर गया। पचमढ़ी, छिंदवाड़ा और सागर में आधा इंच पानी गिरा। इसके अलावा भोपाल, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, इंदौर, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, नौगांव, रीवा, सतना, सिवनी, सीधी, शाजापुर समेत कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा।

प्रदेश में अभी तक इतनी वर्षा दर्ज (MP heavy rain alert)

मध्यप्रदेश की औसत बारिश 37 इंच है जबकि इस सीजन में अब तक 29.9 इंच पानी गिर चुका है, जो कोटे का 81 प्रतिशत है। अब बारिश का आंकड़ा कोटे से सिर्फ 7.1 इंच दूर है। दूसरी ओर, अब तक होने वाली सामान्य बारिश से 6.4 इंच ज्यादा यानी 23.5 इंच बारिश प्रदेश में हो चुकी है। (MP heavy rain alert)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button