Betul Mandi Bhav 12 August: बैतूल कृषि उपज मंडी 12 अगस्त भाव: सरसो 6225, गेहूं 2811 रुपये तक पहुंचे
Betul Mandi Bhav 12 August: लगातार 3 दिन बंद रहने के बाद आज मंगलवार 12 अगस्त को कृषि उपज मंडी खुली। हालांकि आज महज 3355 बोरे ही आवक मंडी में हो सकी। आज केवल 6 प्रकार की कृषि उपज ही बैतूल मंडी में पहुंची। रोजाना आने वाली कई कृषि उपज की आज आवक ही नहीं हो पाई।
आज सबसे ज्यादा 1999 बोरे की आवक गेहूं की हुई है। इसके अलावा पीले सोयाबीन की 1177 बोरे, चना की 19 बोरे, मक्का की 104 बोरे, सरसो की 12 बोरे और गुल्ली की 44 बोरे आवक हुई है। आज की कुल आवक सामान्य दिनों की अपेक्षा बेहद कम है।

सरसो के रहे सबसे ज्यादा भाव (Betul Mandi Bhav 12 August)
आज बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा भाव सरसो के रहे। आज सरसो के उच्चतम भाव 6225 रुपये तक पहुंचे। इसके प्रचलित भाव 6100 रुपये और न्यूनतम भाव 6050 रुपये रहे।
गेहूं के भाव की यह रही स्थिति (Betul Mandi Bhav 12 August)
आज गेहूं के उच्चतम भाव 2811 रुपये रहे। वहीं प्रचलित भाव 2734 रुपये और न्यूनतम भाव 2613 रुपये रहे। पिछले कुछ दिनों से गेहूं के भाव में खासी तेजी देखी जा रही है। आज भी वही स्थिति रही।

चना के भाव 5751 तक गए (Betul Mandi Bhav 12 August)
इसी तरह बैतूल मंडी में आज चना के उच्चतम भाव 5751 रुपये तक पहुंचे। चना के प्रचलित भाव 5499 रुपये और न्यूनतम भाव 5299 रुपये रहे। इसी तरह मक्का के भाव 2220 रुपये तक पहुंचे। इसके प्रचलित भाव 2165 रुपये और न्यूनतम भाव 2088 रुपये रहे।
सोयाबीन-गुल्ली के यह भाव (Betul Mandi Bhav 12 August)
सोयाबीन के उच्चतम भाव आज 5001 रुपये तक पहुंचे। इसके प्रचलित भाव 4541 रुपये और न्यूनतम भाव 4200 रुपये रहे। वहीं गुल्ली के उच्चतम भाव आज 4836 रुपये रहे। प्रचलित भाव 4795 रुपये और न्यूनतम भाव 4771 रुपये रहे।
- यह भी पढ़िएं: MP Sarpanch Honorarium Update: सरपंचों के मानदेय को लेकर बड़ा अपडेट, पंचायत मंत्री ने बताया- बढ़ोतरी की क्या है योजना
बैतूल मंडी में आज 12 अगस्त 2025 को आवक और भाव की स्थिति (Betul Mandi Bhav 12 August)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com


