बैतूल अपडेट

Independence Day 2025: कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का लिया जायजा, एलईडी पर लाइव होगा सीएम का संदेश

Independence Day 2025: बैतूल। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी और पुलिस अधीक्षक निश्चल झारिया ने शुक्रवार को पुलिस ग्राउंड में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश के लाइव प्रसारण, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रशस्ति पत्र वितरण जैसी गतिविधियों की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। गौरतलब है कि इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री का संदेश एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारित किया जाएगा।

गंभीरता के साथ पूरे करें दायित्व (Independence Day 2025)

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने निर्देशित किया कि सौंपे गए दायित्वों को पूरी गंभीरता के साथ पूर्ण किया जाएं। स्वतंत्रता दिवस की फाइनल रिहर्सल 14 अगस्त को कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड में की जाएगी।

‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान प्रारंभ (Independence Day 2025)

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय एवं जल शक्ति मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में 8 अगस्त से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग विषय पर आधारित विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है।

जिला पंचायत परिसर में साफ-सफाई (Independence Day 2025)

अभियान के तहत शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर में साफ-सफाई की गई। आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली। यह अभियान आगामी 15 अगस्त 2025 तक चलाया जाएगा।

तीन चरणों में आयोजित होगा अभियान (Independence Day 2025)

उल्लेखनीय है कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान को तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। पहला चरण 2 से 8 अगस्त तक आयोजित हुआ। दूसरा 9 से 12 अगस्त तक तथा तीसरा चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक संचालित होगा। प्रशासन द्वारा सभी नागरिकों से आह्वान किया गया है कि वे अपने घरों में तिरंगा फहराकर इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त करें।

अभियान का यह है प्रमुख उद्देश्य (Independence Day 2025)

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन ने कहा कि यह अभियान देशवासियों में सामूहिक उत्सव एवं नागरिक कर्तव्य की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए प्रारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त से प्रारंभ होकर 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान का उद्देश्य स्वच्छता एवं जल सुरक्षा को स्वतंत्रता की भावना से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ और सुजल भारत की परिकल्पना को साकार करना है।

अभियान के तहत होंगी यह गतिविधियां (Independence Day 2025)

अभियान के अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत ग्रामों व ग्राम पंचायतों में विभिन्न जन-संवेदनशील गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा रैली, रंगोली, पेंटिंग, एवं झांकी के माध्यम से स्वच्छता और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया जाएगा। साथ ही समस्त शासकीय भवनों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किए जाएंगे।

अधिकतम जनभागीदारी से सफल बनाएं (Independence Day 2025)

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी संबंधित संस्थाएं एवं ग्राम पंचायतें दैनिक गतिविधियों की योजना, प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया, बैनर, पोस्टर आदि एवं प्रलेखन फोटो/वीडियो पर विशेष ध्यान दें, ताकि इस अभियान को अधिकतम जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा सके। (Independence Day 2025)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button