बैतूल अपडेट

Betul Crime News Today: पुलिस का रात में जंगल में धावा, मांस और हथियार बरामद, आरोपी फरार

Betul Crime News Today: मध्यप्रदेश के बैतूल जिला मुख्यालय के करीब झाड़ेगांव के जंगल में गौवंश के वध का प्रयास किए जाने की सूचना बैतूल कोतवाली पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जंगल से मांस, धारदार हथियार व आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। आरोपी फरार होने में सफल हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस विभाग बैतूल के जनसंपर्क अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 07 अगस्त 2025 को थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झाड़ेगांव से लगे जंगल में गौवंश वध के प्रयास की सूचना मिली थी। इस पर बैतूल पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की गई है।

राहिंसे ने दी थी पुलिस को सूचना (Betul Crime News Today)

फरियादी राष्ट्रीय हिन्दू सेना के पवन मालवीय ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि झाड़ेगांव के जंगल में कुछ असामाजिक तत्व गौकशी की गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूचना मिलते ही फरियादी के साथ कोतवाली पुलिस मय स्टाफ घटनास्थल पर तत्परता से पहुंची।

घटनास्थल से यह सामग्री बरामद (Betul Crime News Today)

घटनास्थल से गौकशी से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए। साथ ही, संभावित आरोपियों की तत्काल तलाश जंगल क्षेत्र में की गई एवं उनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर सतत दबिश दी जा रही है।

Betul Crime News:

आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर (Betul Crime News Today)

घटनास्थल से पुलिस द्वारा गौवंश वध में प्रयुक्त धारदार हथियार- छुरा एवं कुल्हाड़ी भी बरामद किए गए हैं। उक्त घटना के संबंध में थाना कोतवाली बैतूल में धारा 4, 5, 9 मप्र गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित (Betul Crime News Today)

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। यह टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। बैतूल पुलिस ने दावा किया है कि वह पूर्व में भी इस प्रकार के मामलों में सख्त कार्रवाई करती रही है। और इस प्रकरण में भी कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

सौहार्द बनाए रखने की की अपील (Betul Crime News Today)

पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे सामाजिक सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। जो भी व्यक्ति इस अपराध तथा आपराधिक षड्यंत्र में संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। (Betul Crime News Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button