बैतूल अपडेट

Surprise Inspection: कमिश्रर ने किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले कर्मचारी, थमाए शोकॉज नोटिस

Surprise Inspection: बैतूल। संभाग आयुक्त के.जी. तिवारी ने सोमवार को वरिष्ठ संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सुरेश बोध के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भौंरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भर्ती नव प्रसूताओं से सीधे संवाद कर चिकित्सकों, नर्सों एवं अन्य स्टाफ की उपस्थिति व उनके व्यवहार की जानकारी ली। निरीक्षण के समय चिकित्सा स्टाफ की अनुपस्थिति पाए जाने पर श्री तिवारी ने गहरी नाराजगी जताई।

सीएमएचओ को कार्रवाई के निर्देश (Surprise Inspection)

कमिश्रर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), बैतूल को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर सीएमएचओ डॉ मनोज हुरमाड़े ने संबंधित नर्सिंग ऑफिसर और एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही एक बैठक आयोजित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दो दिन उपस्थित रहेंगे चिकित्सक (Surprise Inspection)

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके बाद कमिश्नर श्री तिवारी ने ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया और ई-केवाईसी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

पंचायत की कार्यप्रणाली असंतोषजनक (Surprise Inspection)

उन्होंने प्रगति को असंतोषजनक पाया और पंचायत सचिव को एक सप्ताह के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री जैसवाल भी उपस्थित रहे। (Surprise Inspection)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button