बड़ी खबरें

Betul News Today: रिश्वत के लिए सील किया पेट्रोल पंप, फिर 50 हजार लेकर खोला, कैमरे में कैद हुआ जेएसओ

Betul News Today: बैतूल। झल्लार में स्थित रुद्रानी किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि भैंसदेही के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मदास ने जांच की आड़ में पहले पंप को जबरन सील किया और फिर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेकर उसे दोबारा खुलवाया।

यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है। पंप डीलर नयन कुमार आर्य ने इस पूरे मामले की शिकायत कलेक्टर से की है और दोषी अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गौरतलब है कि हाल ही में पेट्रोल-डीजल टैंक में पानी होने का हवाला देकर यह पेट्रोल पंप सील किया गया था।

अकेले ही पहुंचे जांच के नाम पर (Betul News Today)

डीलर का कहना है कि 29 जुलाई 2025 को दोपहर 1 बजे कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी धर्मदास अकेले ही जांच के नाम पर उनके पेट्रोल पंप पर पहुंचे और बिना संयुक्त टीम, बिना सेल्स ऑफिसर, नापतौल या राजस्व विभाग की उपस्थिति के तत्काल बिक्री रोकने का मौखिक आदेश दिया। पंप मैनेजर प्रदीप चंदेल द्वारा जांच में पूरा सहयोग दिया गया, परंतु अधिकारी ने 2.45 बजे पंचनामा बनाकर पंप को सील कर दिया।

जांच के नाम पर नियमों का मजाक (Betul News Today)

खास बात यह है कि बारिश के समय छाते और प्लास्टिक की पन्नियों के सहारे टैंकों की जांच की गई, जो कि आईओसी की मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइन के मुताबिक पूरी तरह से अनुचित और अवैज्ञानिक है।

जांच में पाया सब कुछ सही (Betul News Today)

जांच दल को सभी वैध दस्तावेज स्टॉक रजिस्टर, घनत्व रजिस्टर, नापतौल प्रमाणपत्र, एक्सप्लोसिव लाइसेंस, अग्निशमन प्रमाणपत्र दिए गए, नोजल से पेट्रोल और डीजल की मात्रा की कोनिकल माप जांच की गई, दोनों सही पाए गए। इसके बावजूद भी अधिकारी ने पंप को सील कर दिया।

फिर भी बिना रिश्वत नहीं खुला पंप (Betul News Today)

30 जुलाई को आईओसी वेंडर की टेक्निकल टीम ने टैंक की गहराई से जांच की। रिपोर्ट में टैंक में पानी की मात्रा टोलरेंस लिमिट के भीतर पाई गई। रिपोर्ट उसी दिन विभाग को सौंप दी गई, बावजूद इसके अधिकारी द्वारा जानबूझकर पंप को डीसील नहीं किया गया। उल्टा, सूत्रों के अनुसार डीलर पर रिश्वत देने का दबाव बनाया गया।

पचास हजार देने पर किया डीसील (Betul News Today)

बदनामी और सामाजिक दबाव से मजबूर होकर अंतत: डीलर ने 50 हजार रुपये की रिश्वत दी, तब 1 अगस्त को दोपहर 1 बजे पंचों के समक्ष जांच कर पंप को डीसील किया गया। इस लेनदेन की पूरी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

उपभोक्ताओं को हुई भारी परेशानी (Betul News Today)

रुद्रानी किसान सेवा केंद्र झल्लार क्षेत्र का एकमात्र पेट्रोल पंप है, जो किसानों और ग्रामीणों की सुविधा के लिए संचालित है। पंप बंद होने से इस क्षेत्र में भारी असुविधा उत्पन्न हुई, किसानों को डीजल न मिलने से कृषि कार्य प्रभावित हुए और जनता में रोष फैल गया।

डीलर ने की कलेक्टर से शिकायत (Betul News Today)

डीलर नयन कुमार आर्य ने जिला कलेक्टर को सौंपे गए शिकायती पत्र में पूरी घटना का ब्यौरा देते हुए सीसीटीवी फुटेज और दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ने अपने पद का दुरुपयोग किया।

प्रशासन के कदम का इंतजार (Betul News Today)

सोशल मीडिया और जिला कलेक्टर के फेसबुक पेज पर भी 29 जुलाई को ही पंप सील होने की खबर प्रसारित कर उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस गंभीर भ्रष्टाचार और प्रमाणिक वीडियो फुटेज के सामने आने के बाद क्या कदम उठाता है। दोषी अधिकारी पर कार्रवाई होगी या फिर सिस्टम की चुप्पी एक बार फिर रिश्वतखोरी को संरक्षण देगी। (Betul News Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button