Betul Mandi Bhav Today: बैतूल मंडी में गिरावट के बीच चना और मूंग के दामों में उछाल, जानें आज की आवक और भाव

Betul Mandi Bhav Today: कृषि उपज मंडी बैतूल में मंगलवार 15 जुलाई को आवक में एक बार फिर गिरावट आई है। सोमवार को जहां आवक 10 हजार बोरों से अधिक थी, वहीं आज मात्र 6639 बोरे आवक ही हो सकी है। आज हालांकि जिले के अधिकांश हिस्सों में मौसम भी खुला था, इसके बावजूद आवक में कमी क्यों हो गई, यह समझ से परे है।

आज सबसे ज्यादा आवक गेहूं की 2846 बोरे हुई है। गेहूं के बाद सबसे ज्यादा आवक पीले सोयाबीन की 2337 बोरे हुई है। इनके अलावा चना की 111 बोरे, सरसो की 28 बोरे, मूंग की 42 बोरे, उड़द की 15 बोरे, तुअर की 9 बोरे और गुल्ली की आवक 994 बोरे हुई है।

betul mandi bhav today

चना, मक्का और मूंग के भाव उछले (Betul Mandi Bhav Today)

आज बैतूल मंडी में चना, मक्का, मूंग और गुल्ली के भाव में खासा उछाल दर्ज किया है। कल चना के उच्चतम भाव 5600 रुपये तक पहुंचे थे, लेकिन आज 5702 रुपये तक पहुंचे। इसी तरह मक्का के भाव कल 2171 रुपये तक पहुंचे थे, लेकिन आज 2210 रुपये तक पहुंचे हैं।

गुल्ली के भाव में भी हुई बढ़ोतरी (Betul Mandi Bhav Today)

मूंग के भाव कल 7501 रुपये तक पहुंचे थे, जो कि आज 8001 रुपये तक पहुंचे हैं। इसी तरह गुल्ली की बात करें तो सोमवार को इसके भाव 4600 रुपये तक ही पहुंच पाए थे। इसके विपरीत आज गुल्ली के उच्चतम भाव 4636 रुपये तक पहुंचे हैं।

betul mandi bhav

अन्य फसलों के दाम में आई गिरावट (Betul Mandi Bhav Today)

इनके अलावा यदि अन्य फसलों के भाव देखें तो वे कल के मुकाबले गिरे ही हैं। केवल सोयाबीन की उपज ऐसी हैं जिसके उच्चतम भाव आज भी कल तरह ही 4350 रुपये तक पहुंचे।

गेहूं के भाव में भी थोड़ा आया उछाल (Betul Mandi Bhav Today)

हालांकि गेहूं के भाव भी कल के मुकाबले थोड़े से बढ़े हैं। कल गेहूं के भाव 2562 रुपये तक पहुंचे थे। वहीं आज यह 2586 रुपये तक पहुंचे हैं। वहीं तुअर और उड़द के भाव आज कल के मुकाबले गिरे हैं।

बैतूल मंडी में आज 15 जुलाई की आवक और भाव (Betul Mandi Bhav Today)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment