बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

स्वच्छता रैंकिंग: कहीं बेहतर तो कहीं बीते साल से पिछड़े

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में बैतूल शहर ने प्रदेश में एक से दस लाख की आबादी वाले नगरों की रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है। बीते साल बैतूल शहर 12 वें स्थान पर था, लेकिन इस बार टॉप-3 में स्थान बनाते हुए तीसरे स्थान पर आ गया है। यह जरुर है कि देश में हमारी रैंकिंग थोड़ी कम हुई है। पिछले साल देश में बैतूल शहर की रैंकिंग 44 वीं थी और इस बार 59 वें स्थान पर बैतूल शहर आया है। प्रदेश में बेहतर स्थिति पर आने की मुख्य वजह यह रही कि नगर पालिका की टीम ने बेहतर टीम वर्क के साथ काम किया। अधिकारियों की सतत निगरानी और बेहतर कार्ययोजना के कारण यह सफलता मिली। वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्तर पर रैंकिंग में पिछड़ने की वजह यह रही कि एक से दस लाख तक की आबादी वाले नगरों की तुलना में संसाधनों की बेहद कमी रही। इनमें प्रमुख रूप से सीवरेज सिस्टम का न होना और प्रोसेसिंग संबंधी सुविधा उपलब्ध न होना शामिल हैं।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button