बैतूल अपडेट

Multai News: विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोल रहे ठाणे विधायक केलकर, सिख समाज के प्रतिनिधियों से मिले

Multai News: Thane MLA Kelkar, who is feeling the pulse of the assembly constituency, met the representatives of Sikh community

Multai News: विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोल रहे ठाणे विधायक केलकर, सिख समाज के प्रतिनिधियों से मिले ▪️ राकेश अग्रवाल, मुलताई

Multai News: मुंबई के ठाणे से भाजपा विधायक संजय केलकर पिछले एक सप्ताह से मुलताई प्रवास पर हैं। मुलताई से पूर्व विधायक चंद्रशेखर देशमुख की टिकट की घोषणा होने के बाद भी वे मुलताई में घूम कर विभिन्न समुदायों एवं लोगों से चर्चा कर रहे हैं और फीडबैक ले रहे हैं। आज उन्होंने मुलताई के सिख समाज के लोगों से मुलाकात की।

Multai News: विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोल रहे ठाणे विधायक केलकर, सिख समाज के प्रतिनिधियों से मिलेसिख समाज के आजाद सिंह सरदार, हरप्रीत खुराना और हनि सरदार सहित अन्य लोगों ने विधायक श्री केलकर को बताया कि 2007 में मुलताई को सिख आस्था नगरी घोषित किया गया था, लेकिन अभी तक इसका लाभ मुलताई के लोगों को नहीं मिला है। वहीं सरकारी मदद भी नहीं मिली है। इसके अलावा सिख समाज की जिस भूमि पर अस्पताल बनना था, उसका सीमांकन तक प्रशासन करके नहीं दे रहा है। जिसको लेकर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन दोनों ही मामलों को लेकर मुलताई के सिख समाज में भारी आक्रोश है। अगर इन दोनों ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सिख समाज इसका विरोध करेगा।

Multai News: विधानसभा क्षेत्र की नब्ज टटोल रहे ठाणे विधायक केलकर, सिख समाज के प्रतिनिधियों से मिलेहनी सरदार ने विधायक को बताया कि मुलताई ऐतिहासिक नगरी है। यहां गुरु नानक देव आए थे और 14 दिन ताप्ती तट पर रुके थे। जिसके चलते यहां के गुरुद्वारे का सिख समाज में भारी महत्व है। इसके बाद भी इसकी उपेक्षा की जा रही है। इस शिकायत को सुनने के बाद विधायक संजय केलकर ने इन दोनों ही विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा कर इसका समाधान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराएंगे और जल्दी से जल्दी इन दोनों ही समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button