BJP Executive List MP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने घोषित की नई कार्यकारिणी, देखें पूरी लिस्ट
BJP Executive List MP: भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस प्रदेश कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, 4 महामंत्री, 9 मंत्री के अलावा एक-एक कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।
प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने कुल 25 नेताओं को अपनी कार्यकारिणी में स्थान दिया है। वहीं सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। इसके अलावा पार्टी के चारों मोर्चा के अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

यह बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी, शैलेंद्र बरूआ, श्रीमती मनीषा सिंह, डॉ. नंदिता पाठक, सुरेंद्र शर्मा, निशांत खरे और डॉ. प्रभुलाल जाटव को शामिल किया गया है।
इन्हें महामंत्री का सौंपा दायित्व
प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्री का दायित्व श्रीमती लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी (जैन) और गौरव रणदिवे को सौंपा गया है।

मंत्री पद का जिम्मा इन्हें मिला
प्रदेश कार्यकारिणी में 9 मंत्री बनाए गए हैं। इनमें रजनीश अग्रवाल, लोकेंद्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, श्रीमती संगीता सोनी, राजेंद्र सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, सुश्री राजो मालवीय और श्रीमती बबीता परमार शामिल हैं।
- यह भी पढ़ें : MP Labour Department Bonus Order: एमपी में श्रमिकों को भी मिलेगा बोनस, श्रम विभाग ने जारी किए आदेश
कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी
इनके अलावा अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी प्रदेश अध्यक्ष ने नियुक्ति की है। इनमें कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री पद पर श्याम महाजन और मीडिया प्रभारी पद पर आशीष उषा अग्रवाल को नियुक्त किया गया है।

यह बनाए गए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही विभिन्न मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा अध्यक्ष भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा अध्यक्ष पंकज और पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार बनाए गए हैं।
सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-
- वाट्सअप चैनल पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक ग्रुप पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- फेसबुक पेज पर खबरें पाने के लिए : यहां क्लिक करें
- एक्स पर खबरें पाने के लिए: यहां क्लिक करें
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



