Indian Army New Uniform 2023 : इंडियन आर्मी की बदल गई वर्दी, अमेरिका की तरह होगी, इतनी सारी हैं खूबियां
Indian Army New Uniform 2023, indian army uniform online, indian army new uniform price, Common Uniform in Indian Army, indian army uniform, crpf new uniform, indian army uniform colour, Pics, Army Registers Intellectual Property Rights Of New, Indian Army to implement new uniform , 74th Army Day, who wears black uniform in indian army, which army wears blue uniform in india
Indian Army New Uniform 2023 : सुरक्षा के लिहाज से सेना के जवानों के लिए वर्दी काफी महत्वपूर्ण होती है। युद्ध वाले इलाकों में तो इनकी महत्ता और भी ज्यादा हो जाती है। आर्मी के जवानों की सुरक्षा के लिहाज से इंडियन आर्मी ने अपनी नई वर्दी पेश की है। उन्होंने सैनिकों को यह वर्दी वितरित भी करना शुरू कर दिया है। नई वर्दी बाहर किसी भी दुकानों पर बेची नहीं जा सकेगी। वर्दी में कई तरह की खूबियां है जो हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।
दुकानों पर नहीं बिकेगी वर्दी
आर्मी के जवानों की नई भर्ती को लेकर सबसे बड़ा अपडेट यह है कि बाहर किसी भी दुकान पर बेची नहीं जा सकेगी। क्योंकि नई वर्दी जिस कपड़े का उपयोग कर बनाई गई है, यह कपड़ा बाहर किसी भी मार्केट में नहीं मिलेगा। अब तक बाजार में आर्मी की वर्दी के कपड़े उपलब्ध थे। इससे आर्मी की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता था, क्योंकि कोई भी शख्स आर्मी की वर्दी सिलाकर घुसपैठ कर सकता था। अगर कहीं आर्मी की वर्दी से जुड़ा कपड़ा या वर्दी बिकती हुई मिली तो सेना की ओर से कार्रवाई की जा सकती है।
आर्मी में बंट चुकी है 50% वर्दी (Indian Army New Uniform 2023)
विदित हो कि सुरक्षा के लिहाज से सेना के जवान की वर्दी काफी अहम मानी जाती है। खासतौर पर युद्ध के दौरान इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। सुविधाजनक होने से सैनिक बेहतर मूवमेंट के साथ दुश्मनों को सबक सिखा सकेंगे। नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्रालय में सेना के प्रवक्ता ने बताया कि अभी 50 प्रतिशत तक वर्दी की आपूर्ति की जा चुकी है। बाहर नहीं मिलने के कारण इसकी उपलब्धता में समय लग रहा है, मगर जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
पहले सेना में ही अलग-अलग रंगों की लड़ाकू वर्दी देखने को मिल जाती थी। अब सभी एक जैसी दिखे, इसके लिए नई वर्दी को लाया गया है। इनका रंग एक जैसा होगा। इस पर डिजिटल प्रिंट है। इसके साथ ही इसका कपड़ा भी पुरानी वर्दी से अलग है। वर्दी का यह कपड़ा सूती और पॉलिस्टर से मिलकर बना है, जिसमें 30 प्रतिशत पॉलिस्टर है। फिलहाल सेना के अफसर नई वर्दी में दिखाई दे रहे हैं, जल्द ही सैनिक भी नई वर्दी पहने नजर आएंगे। जानकारों की मानें तो इसको ऐसे बनाया गया है कि जंगल, पहाड़, रेगिस्तान या अन्य किसी स्थान पर जल्दी से पहचान नहीं उजागर होने देगी।
हर मौसम में साथ देगी वर्दी (Indian Army New Uniform 2023)
नई वर्दी में सामान्य शर्ट की तरह डिजाइन नहीं है, बल्कि इसे एक हल्की जैकेट के तर्ज पर डिजाइन किया गया है। इसमें साइड की तरफ हुक दी गई है, जिससे कि जवान अपने शरीर के आकार के हिसाब से उसे कस और ढीला कर सकते हैं। अगर अधिक गर्मी होगी तो उससे राहत मिलेगी। यही जूतों के साथ देखने को मिल रहा है। सेना के अफसर से लेकर जवान तक सभी के जूतों को हल्का और मजबूत बनाया गया है। सभी का डिजाइन भी एक सा है।
मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।