बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

कलेक्टर-एसपी पहुंचे सालबर्ड़ी, मेला स्थल का निरीक्षण कर दिए यह निर्देश

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    कलेक्टर अमनबीर सिंह बैंस एवं पुलिस अधीक्षक सिमाला प्रसाद ने महाशिवरात्रि त्यौहार के दौरान जिले के सालबर्डी में आयोजित होने वाले मेले में आवश्यक इंतजामों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दृष्टिगत गुरुवार को मेला स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान समीपवर्ती महाराष्ट्र के अमरावती जिले के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि मेला स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधाजनक दर्शन के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग एवं रस्सी से सुरक्षा व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम हों एवं आवश्यक सूचना पटल लगवाए जाएं।

    मेला स्थल पर सतत् विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल के इंतजाम रहें। इसके अलावा पब्लिक एड्रेस सिस्टम एवं फायर ब्रिगेड के इंतजाम भी किए जाएं। मेले में आमजन द्वारा पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने हेतु भी आवश्यक प्रचार-प्रसार किया जाए। मेला स्थल पर अवैध शराब बिक्री न हो, इस बात का आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी ध्यान रखें।

    मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं उनके वाहनों के लिए पार्किंग स्थल की समुचित व्यवस्था की जाए। कलेक्टर ने मेले में स्वच्छता एवं उचित शौचालय व्यवस्था करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि मेला अवधि में चिकित्सा दल तैनात रहें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित किया जाए।

    उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को बेरीकेडिंग के लिए आवश्यक बांस-बल्ली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर श्यामेन्द्र जायसवाल, अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मुलताई हरसिमरनप्रीत कौर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button