बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

विधायक डॉ. पंडाग्रे को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, सीएम की अध्यक्षता वाली समिति में बने सदस्य

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    राज्य शासन ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम के तहत विगत 21 अगस्त 2019 को गठित राज्य स्तरीय सतर्कता मॉनिटरिंग समिति को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। इसके स्थान पर नई समिति का गठन किया है। मुख्यमंत्री (CM) शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में गठित नई समिति में मंत्री, सांसद, विधायक और संबंधित अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। इसमें जिले से एकमात्र BJP के विधायक (MLA) डॉ. योगेश पंडाग्रे भी शामिल हैं। प्रमुख सचिव (PS) अनुसूचित जाति कल्याण को संयोजक सदस्य सचिव बनाया गया है।

    अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा समिति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। समिति में गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि और विधायी कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति कल्याण एवं जनजातीय कार्य मंत्री मीना सिंह, सांसद खरगोन गजेन्द्र सिंह पटेल, सांसद शहडोल हिमाद्री सिंह, सांसद देवास महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक धोहनी कुंवर सिंह टेकाम, विधायक जोबट सुलोचना रावत, विधायक पंधाना राम दांगोरे, विधायक जैतपुर मनीषा सिंह, विधायक जतारा हरिशंकर खटीक, विधायक आष्टा रघुनाथ मालवीय, विधायक आमला डॉ. योगेश पंडाग्रे, विधायक गुना गोपीलाल जाटव, विधायक छतरपुर राजेश प्रजापति, मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन, अपर मुख्य सचिव/प्रमुख सचिव गृह, पुलिस महानिदेशक और निदेशक/उप निदेशक राष्ट्रीय अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति आयोग को सदस्य नामांकित किया गया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button