IRCTC TOUR PACKAGE: कम बजट में घूमें नेपाल, IRCTC लाया शानदार प्लान, हवाई यात्रा के साथ मिलेगी कई सुविधाएं
IRCTC TOUR PACKAGE: Visit Nepal in a low budget, IRCTC brought a great plan, many facilities will be available with air travel

IRCTC TOUR PACKAGE: यदि आप कम बजट में नेपाल घूमना चाहते है तो आईआरसीटीसी आपके लिए शानदार टूर पैकेज लेकर आया है। नेपाल प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ धार्मिक स्थलों के लिए भी प्रसिद्ध है। हर साल दूर-दूर से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। कोई भी इस देश में हिमालय के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकता है। आप यहां झील के किनारे बैठकर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं IRCTC TOUR PACKAGE की सभी अहम जानकारियां।
पैकेज का ब्यौरा
पैकेज का नाम- बेस्ट ऑफ नेपाल एक्स दिल्ली
पैकेज की अवधि- 5 रातें और 6 दिन
यात्रा मोड- उड़ान
डेस्टिनेशन कवर- काठमांडू, पोखरा
यह मिलेगी सुविधा-
1. ठहरने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।
2. नाश्ता और रात का खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
3. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस की भी सुविधा मिलेगी।
- Also Read : bhopali mela : भोपाली मेले का हुआ शुभारंभ, दस दिन रहेगी धूम, विधायक डॉ. पंडाग्रे ने किया यह ऐलान

यात्रा में होगा इतना खर्चा-IRCTC TOUR PACKAGE
1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले सफर करते हैं तो आपको 40000 रुपए चुकाने होंगे।
2. दो लोगों को प्रति व्यक्ति 31000 रुपए शुल्क देना होगा।
3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 31000 रुपए शुल्क देना होगा।
4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क देना होगा। बिस्तर के साथ 30000 और बिस्तर के बिना 24000।
ईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज की जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें कहा गया है कि अगर आप नेपाल की खूबसूरत जगहों की सैर करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करा सकते हैं बुकिंग (IRCTC TOUR PACKAGE)
इस टूर पैकेज के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, जोनल ऑफिस और रीजनल ऑफिस के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।



